Ad.

Saturday, June 20, 2015

बेटी हुई गर्भवती तो पूरे परिवार ने की आत्महत्या

9:17 PM Posted by Unknown , , No comments
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के गोहपारू थाने के अंतर्गत प्रेमी ने अपनी प्रेमिका साथ शादी से इंकार कर दिया,
जिसके बाद लड़की के पूरे परिवार ने डैम में कूद कर आत्महत्या कर ली।

मलमाथर गांव के रामभारत सिंह की बेटी अभी 11वीं कक्षा की छात्रा थी जिसका संबंध गांव के ही भीमसेन से था। छात्रा इस दौरान गर्भवती हो गई, तब लड़की के पिता ने उसकी शादी उसके प्रेमी से कराने की सोची।

जिसके लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। ग्राम पंचायत सरपंच झिरिया बाई के मुताबिक 16 जून को बैठी पंचायत में समाज के लोग मौजूद थे लेकिन उस दौरान भीमसेन ने शादी करने से इंकार कर दिया।  सौजन्यः अमर उजाला

जहरीली शराब पीने से 53 की मौत ,28 गंभीर


मुंबई, जहरीली शराब पीने से उपनगरीय क्षेत्र मलाड में  53 की मौत हो गई है जबकि 28 अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आयुक्त के अनुसार, पूरे मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। लापरवाही के आरोप में मालवणी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश पाटिल सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है की यह घटना मलाड में गामदेवी जुरासिक पार्क के नजदीक लक्ष्मी नगर की झुग्गी बस्ती की है। यहां बुधवार रात इन झुग्गी बस्तियों में रहनेवाले कुछ लोगों ने वहां केस्थानीय बार में जाकर कच्ची शराब पी थी। गुरुवार की सुबह तक इनमें से अधिकतर लोगों के पेट में दर्द होने, आंखों में जलन एवं उल्टियां होने लगी थीं। परिवार के लोग उन्हें लेकर निकट के अस्पतालों की ओर भागे लेकिन उनमें से कुछ की मौत तो रास्ते में ही हो गई थी।


हेलमेट से कोई सुरक्षा नहीं होती : भाजपा विधायक


कोटा। भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि हेलमेट से कोई सुरक्षा नहीं होती।  विधायक ने हेलमेट लगाने वालों को मूर्ख करार दिया।  जानकारी के  अनुसार कोटा में हेलमेट को लेकर के एक कार्यशाला का आयोजन हुआ था, जिसमें हेलमेट पहनने की जरूरत के बारे में बताया जाना था, लेकिन विधायक ने उल्टा ही बयान दे दिया। विधायक ने कार्यशाला को समय की बर्बादी बताते हुए कहा कि हेलमेट लगाने वाले मूर्ख होते हैं। गौरतलब है की इस कार्यक्रम में विधायक राजावत सहित एसएसपी व् पुलिस के कई बड़े अधिकारी शामिल थे।

सोनिया या राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए : आडवाणी


नई दिल्ली।  शुक्रवार को लालकृष्ण आडवाणी ने  कहा कि चार दशक पहले आपातकाल लागू करना कांग्रेस सरकार की बहुत बड़ी  गलती थी। इसके लिए सोनिया या राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में एक दिन पूर्व एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार पर अपना जवाब देते हुए कहा कि आपातकाल का जिक्र किसी एक के लिए नहीं था जैसा मीडिया अटकलें लगा रही है। आडवाणी ने कहा, 'भारतीय लोकतंत्र के भविष्य के लिए मैं इसलिए चिंतित हूं क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 1975 में उठाए पार्टी के गलत कदम के लिए अभी तक माफी नहीं मांगी है।
उन्होंने कहा, 'अभी तक किसी ने आगे आकर यह नहीं कहा कि हमसे गलती और हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। सोनिया और राहुल गांधी माफी मांगे। जब तक वह ऐसा नहीं करते गांधी परिवार और कांग्रेस को आपातकाल के लिए माफ नहीं किया जा सकता।


पाक सरकार ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम रद करने को कहा


नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आतंकियों से मिल रही धमकियों के बाद पाकिस्तान में योग दिवस पर 'आर्ट ऑफ लिविंग' के कार्यक्रम को रद कर दिया गया है। आतंकियों से धमकी मिलने के बाद पाक सरकार को 'आर्ट ऑफ लिविंग' के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम रद करने के लिए कहना पड़ा। बताया गया है कि अब सिर्फ पाक स्थित भारतीय उच्चायोग में ही योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  उधर, ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्वागत किया है और रविवार को मेलबर्न में इस प्राचीन पद्धति के महत्व पर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की है। 

बरसात के कारण मुंबई में दो की मौत


मुंबईमुंबई और उसके उपनगरों में बरसात से बाढ़ के हालात हो गए हैं। मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन थम गया है। वहीं, बागेश्वर में कल रात हुई मूसलाधार बारिश से घरों में पानी घुस गया। मंडलसेरा गांव मे नाला डायवटॅ होने से अफरा तफरी मच गई। पानी जमा होने से मकानों को खतरा होने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों ने अपने घरों से भाग कर जान बचाई।  इस दौरान मुंबई में हवाई सफर से लेकर सेंट्रल रेलवे और लोकल ट्रेनों की सेवा भी बंद करनी पड़ीं। एक ही दिन में दस दिन जितनी रिकार्ड बारिश होने के बीच हाई टाइड का खतरा भी मंडरा रहा है। शनिवार और रविवार को मौसम ऐसा ही रहने की चेतावनी जारी हुई है।  गुरुवार रात को  मुंबई के वडाला इलाके में बारिश के दौरान जलमग्न रास्ते में बिजली का जिंदा तार छू जाने से रंजीत गुप्ता (60) और गौरव कार्निक (5) की मौत हो गई। कई अन्य इलाकों में मेनहोल खुले होने से कुछ हादसे हुए। मुंबई में लगातार बारिश से दादर, घाटकोपर, सायन जैसे 21 निचले इलाकों में पानी भरा है। यहां सभी जगह पानी घरों में कमर तक गया। सड़कों पर पानी में नदी जैसा बहाव है।


Friday, June 19, 2015

इस लड़की की आंखों में है एक्सरे मशीन, डॉक्टर भी मांगते हैं मदद

9:10 PM Posted by Unknown , , , No comments
अगर आपसे कहा जाए कि किसी की आंखों में एक्सरे मशीन छुपी है तो आप यकीन करेंगे? इस बात पर यकीन करना भले ही मुश्किल लगता हो पर यह सच है।

रूस की रहने वाली नताशा डेमकीना ऐसी ही एक लड़की है। नताशा दावा करती है कि उसकी आंखों में एक्स रे छुपा है और वह इंसान के शरीर के अंदर तक भी देख लेती है।

नताशा इंसान के शरीर का इतना सटीक डॉग्नोसिस करती है जितना डॉक्टर भी नहीं कर पाते और ये ज्यादातर सही नकलते हैं। इसीलिए नताशा के पास मरीजों, पत्रकारों और यहां तक की डॉक्टरों की भी लाइन लगी रहती है जिनको उसकी इस खासियत में यकीन है। इसे लोग एक्सरे गर्ल के नाम से बुलाते हैं।

नताशा बताती है,''मेरे पास दो तरह की दृष्टि है, एक साधारण और एक खास। जब किसी मरीज को जांचना होता है तो अपनी साधारण दृष्टि को विशेष में बदल लेती हूं। मैं इंसान के शरीर का पूरा ढांचा तक देख सकती हूं कि कस तरह कौन सा अंग काम करता है औऱ कहां लगा है।''

वह कहती है,''यह बता पाना मुश्किल है कि मैं कैसे बीमारी की पहचान करती हूं। जिस अंग में दिक्कत होती है वहां से खास तरह का रेडिएशन निकलता है। मेरी यह खास दृष्टि केवल दिन में ही काम करती है, रात में नहीं।''

नताशा और उसके माता पिता के मुताबिक उसने दस साल की उम्र में अपनी इस खासियत को पहचान लिया था। पहले उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्कैन किया। उसने अपनी मां को इंसान के शरीर का पूरा हुलिया समझाया। घबराई मां ने जब डॉक्टरों से बात की वे भी चौंक गए। नताशा को अपनी इस गुण के कारण पूरे विश्व भर में पहचान मिली है। साभारः अमर उजाला

नशे में धुत था, ‌‌डिनर की जगह खा गया कंक्रीट

9:06 PM Posted by Unknown , , , , No comments

यह तो सुना था कि नशे में लोग रास्ता भूल जाते हैं, अपने घर की बजाय दूसरे के घर पहुंच जाते हैं। लेकिन चीन के एक शख्स को शराब पीने के बाद इतनी भूख लगी कि वह यह भूल गया कि क्या खाना है और क्या नहीं खाना है।

उसकी भूख इतनी तेज थी कि उसने सड़क पर पड़ी अजीब सी चीज उठा कर खा ली।

चीन के जियांगु प्रांत में रहने वाले इस आदमी ने नशे में चूर हो कर ऐसा काम किया कि आप हंस हंस कर पेट पकड़ लेंगे।

पूछे जाने पर आदमी ने बताया कि उसने बहुत शराब पी ली थी और वह अपने घर की तरफ जा रहा था जब उसे सड़क पर एक बाल्टी में कुछ गाढ़ी तरल चीज दिखाई दी।

नशे में धुत आदमी को लगा वह खाने लायक एक तरह का पेस्ट है जो की बहुत स्वादिष्ट होता है। इसने दाएं देखा न बाएं और उठा कर उसे पी गया। दरअसल वह कोई पेसेट नहीं बल्कि मौरंग बालू से बना मासाला था।

यहीं नहीं, उसने पूरा 250 ग्राम मसाला निगल लिया था। शराब का नशा उस पर ऐसा भारी पड़ा कि अब उसे अस्पताल जाना पड़ा जहां पम्प की मदद से उसके पेट से यह मसाला निकाला गया। साभारः अमर उजाला

सेंट स्टीफेंस कॉलेज के कोषाध्यक्ष पर किसने लगाया यौन शोषण का आरोप ?

नई दिल्ली। डीयू के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कोषाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने मानसिक तौर पर परेशान करने की भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर भी गंभीर आरोप लगाए
हैं। छात्रा का कहना है कि प्रधानाचार्य ने उसके परिवार को मामला आगे न बढ़ाने पर समुचित लाभ देने का लालच भी दिया। 

ये पहली बार नहीं है जब कॉलेज पर इस तरह के आरोप लगे हों इससे पहले भी कॉलेज प्रशासन पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं, जिसमें एक मामला दिल्ली हाईकोर्ट में भी चल रहा है। यौन शोषण के मामले अक्सर सुर्खियों में आते रहे हैं, लेकिन कई बार जांच के दौरान इस तरह के मामले फर्जी भी पाए गए हैं। इस बीच कॉलेज ने अपना पक्ष रखा है। कॉलेज के मीडिया एडवाइजर ने कहा कि हमारी कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति इस संबंध में जांच कर रही है। अगर किसी भी ऐसी शिकायत की बात सामने आती है तो हम उस पर उचित कार्रवाई करेंगे। साभारः दैनिक जागरण


'सोनिया जहर की पुडिय़ा और राहुल विदेशी तोता'

नवादा। भारतीय जनता पार्टी के रजौली विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नेता और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी इटली की गुडिय़ा
और जहर की पुडिय़ा हैं।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव व नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनपर भी कटाक्ष किए और कहा कि बड़े व छोटे भाई पूतना की गोद में बैठकर जहर पीने के लिए छटपटा रहे हैं। उन्होंने आगे राहुल गांधी को विदेशी तोता करार दिया। सम्मेलन में चौबे प्रदेश की नीतीश सरकार पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि भाजपा से अलग होने पर बिहार में विकास की रफ्तार ठहर गई है। अब सूबे में परिवर्तन का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनवाने का आह्वान किया ताकि जंगल राज- 2 से लोगों को निजात दिलाई जा सके। साभारः दैनिक जागरण


गर्भवती महिला को लगी अजीबो-गरीब लत

गर्भवती महिलाओं को आपने खट्टा और चटपटा खाने के बारे में तो सुना होगा। लेकिन ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में रहने वाली 26 वर्षीय महिला जेस गेफोर्ड को गर्भावस्था में एक अजीब लत लग गयी है।


दरअसल, जेस जो खाना चाहती है वो सुनने में जरूर अटपटा है लेकिन यह है सच। जेस को साबुन खाने की लत लग गयी है। एक दिन डव साबुन की खुश्बू को सूंघकर उसका मन उसे खाने का हुआ जब जेस ने उसे खाया तो उसे उसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगा। अब यह लत इतनी बढ़ चुकी है कि वह साबुन और लिक्विड सेनीटाइजर खा जाती है। जेस का कहना है कि उसे यह लत क्यों लगी उसे भी नही पता। जेस के पति ने इस बारे में डॉक्टर से भी बात की, डॉक्टर ने कहा कि इससे होने वाले बच्चे को कोई खतरा नही है। इस लत का कारण हार्मोनल परिवर्तन हो सकता है। साभारः दैनिक जागरण

50 सालों से गुफा में ही रहती है यह महिला

चीन में एक महिला पिछले 50 वर्र्षों से एक गुफा में ही रह रही है। महिला का नाम झोऊ गुआन्गसु है इस समय वह 78 वर्ष की है।

महिला बताती है कि शादी के बाद वह अपने पति के साथ गुफा में रहने चली आई, वहीं पर उसने 7 बच्चों को भी जन्म दिया और उसके पति भी उसके साथ रहते थे। लेकिन बाद में बच्चे बड़े होने पर गुफा से बाहर निकल आए और पति भी। लेकिन यह महिला गुफा छोडऩे के लिए तैयार नहीं है। वह इसे एक सुंदर स्थान बताती है। यह गुफा गिझोऊ के पहाड़ पर बनी हुई है। यह महिला शादी के बाद से ही अपने पति के साथ इस गुफा में रह रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने करीब 10 वर्ष पहले इस महिला को एक घर देने की पेशकश भी की, लेकिन महिला ने उसे ठुकरा दिया। महिला के पति का कहना है वह गुफा से इसलिए नहीं निकलना चाहती क्योंकि वह वहां सुरक्षित महसूस करती है। उसके पति 2013 तक साथ रहते थे, लेकिन अब बच्चों के घर में रहते हैं। साभारः दैनिक जागरण

50 सालों से गुफा में ही रहती है यह महिला

चीन में एक महिला पिछले 50 वर्र्षों से एक गुफा में ही रह रही है। महिला का नाम झोऊ गुआन्गसु है इस समय वह 78 वर्ष की है।

महिला बताती है कि शादी के बाद वह अपने पति के साथ गुफा में रहने चली आई, वहीं पर उसने 7 बच्चों को भी जन्म दिया और उसके पति भी उसके साथ रहते थे। लेकिन बाद में बच्चे बड़े होने पर गुफा से बाहर निकल आए और पति भी। लेकिन यह महिला गुफा छोडऩे के लिए तैयार नहीं है। वह इसे एक सुंदर स्थान बताती है। यह गुफा गिझोऊ के पहाड़ पर बनी हुई है। यह महिला शादी के बाद से ही अपने पति के साथ इस गुफा में रह रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने करीब 10 वर्ष पहले इस महिला को एक घर देने की पेशकश भी की, लेकिन महिला ने उसे ठुकरा दिया। महिला के पति का कहना है वह गुफा से इसलिए नहीं निकलना चाहती क्योंकि वह वहां सुरक्षित महसूस करती है। उसके पति 2013 तक साथ रहते थे, लेकिन अब बच्चों के घर में रहते हैं। साभारः दैनिक जागरण

गजब! च्युइंगम हटाओ, लाखों पाओ

ब्रिटेन की महारानी ने च्युइंगम साफ करने वाले की जॉब निकाली है। यहां आने वाले अधिकतर मेहमान च्युइंगम चबाते हैं और पूरा स्वाद लेने के बाद इसे यहां-वहां थूक देते हैं। नतीजतन यहां जगह-जगह च्युइंगम चिपकी हुई मिलेगी। इस समस्या से निपटने के लिए यहां इस कार्य के लिए एक व्यक्ति की आवश्यकता है जो
च्युइंगम साफ कर सके।

इस कार्य के लिए मासिक वेतन 1.50 लाख रूपए के आस-पास दिया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल है कि यह जॉब निकली कहां है। तो जनाब यह जॉब निकाली है ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने। काम करने की जगह एडिनबर्ग का हॉलीरूड हाऊस है। इस जॉब के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना जरूरी है। साथ ही काम का समय बदलता रहेगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कब राजपरिवार के लोग यहां रुकते हैं। यहां के बॉथरूम, किचन का सामान और फर्नीचर साफ करने में भी उसे गर्व का अनुभव होना चाहिए। सबसे आखिरी और महत्वपूर्ण बात ये है कि इस कर्मचारी को ब्रिटेन का नागरिक होना चाहिए। साभारः दैनिक जागरण

हॉट पूनम पांडे ने सेक्‍सी अंदाज में किया योग, मचा बवाल

8:46 PM Posted by Unknown , , , No comments

नई दिल्ली। हॉट एंड सेक्सी पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। अब आप तो जानते ही हैं कि वो पब्लिसिटी पाने
का कोई मौका नहीं छोड़तीं, फिर भला विश्व योग दिवस के मौके को वो कैसे भूनाए बिना रह सकती हैं। वैसे तो 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के लिए मोदी सरकार जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है, मगर लगता है पूनम पांडे ने इस मामले में पहले ही बाजी मार ली है। 

दरअसल, पूनम पांडे ने अपना योग करते हुए एक हॉट एंड सेक्सी वीडियो जारी कर दिया है, जो बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वो अपने हाॅट एंड सेक्सी अंदाज में बिल्कुल ही अलग योग करती नजर आ रही हैं। जी हां, इस वीडियो में पूनम पांडे ब्रेस्ट और हिप' आसन करती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। साभारः दैनिक जागरण

Thursday, June 18, 2015

यहां शादी से पहले ही मां बनती है लड़कियां

हमारे समाज में लड़कियों का शादी से पहले मां बनना अच्छा नही माना जाता और लोग इसे अच्छी नजर से नही देखते लेकिन पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुडी में टोटोपडा कस्बे में रहने वाली टोटो जनजाति ऐसी हैं जहां लड़कियों के मां बनने के बाद उनकी शादी करवायी जाती है। चौंक ! गये न आप यह चौंकने वाली बात तो
अवश्य है लेकिन है सौ फीसदी सत्य। टोटो जनजाति में लड़कियां पहले मां बनती है और उसके बाद बीवी। लेकिन ये यहां की परंपरा है और लोग इसे बखूबी मानते भी हैं। जितना अलग यहां के लोगों का खान-पान और व्यवहार है उतना ही अंतर यहां की परंपराओं में भी है। 

दरअसल इस जनजाति के रिवाज के मुताबिक लड़का अपनी पसंद की लड़की को भगा ले जाता है, जिसका कोई बुरा भी नहीं मानता। इसके बाद लड़की लड़के के घर में एक साल तक रहती है। इस दौरान अगर लड़की गर्भ धारण कर लेती है तो ही उसे विवाह योग्य समझा जाता है। इसके बाद लड़का-लड़की अपने घरवालों की मर्जी से शादी के बंधन में बंध जाते हैं। जितने अजीब यहां शादी करने के नियम हैं उतना ही मुश्किल यहां शादी तोडऩा भी है। इस समुदाय में शादी तोडऩे के नियम बेहद खर्चीले हैं, जिससे कोई शादी तोडऩे से पहले दो बार सोचे। शादी तोडऩे में शादी करने से भी ज्यादा खर्च आता है, जिससे लोग काफी डरे रहते हैं। अगर कोई लड़का या लड़की शादी तोडऩा चाहते हैं तो विशेष महापूजा का आयोजन करना पड़ता है। जो बहुत खर्चीली होती है।  साभारः दैनिक जागरण

यहां मेहमानों पर थूककर किया जाता है स्वागत


घर आये मेहमान का स्वागत बड़ी गर्मजोशी से किा जाता है। नये-नये पकवान बनाये जाते हैं। जिससे मेहमान को अच्छा महसूस हो। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई आपके घर आये और आप उसका स्वागत थूक
कर करें। जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बता रहे हैं जहां कुछ ऐसी ही प्रथा है। 

केन्या और तंजानिया में रहने वाली मसाई जनजाति में मेहमान का स्वागत कुछ इसी प्रकार से किया जाता हैं यह जनजाति एक दूसरे के हाथ पर थूककर अभिवादन करती हैं। एक दूसरे से हाथ मिलाने से पहले दोनों लोग एक-दूसरे के हाथ पर थूकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन से तरीका हुआ, लेकिन मसाई समुदाय में इसे सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा यहां नवजात बच्चे पर भी थूकने का नियम है। उनका मानना है कि ऐसा करने से बच्चे के पाप दूर हो जाते हैं। साभारः दैनिक जागरण


ऐसी मिर्च जो जला देगी हाथ


मिर्च के तीखेपन से तो हर कोई वाकिफ है यह तीखी मिर्च अगर जबान पर लग जाये तो सर्दी में भी आप पसीने से लथपथ हो जाओगे। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी कोई मिर्च देखी है जो हाथ ही जला दे क्यों सोच में पड़ गये ना। ट्री ऑप फायर से मशहूर ये मिर्च का पौधा कोई आम पौधा नहीं, बल्कि बेहद अनूठा है। इस पौधे पर 1000 से ज्यादा मिर्र्चें आती हैं, लेकिन खास बात यह है कि इस मिर्च को नंगे हाथ नहीं पकड़ा जा सकता क्योंकि नंगे

ये मिर्च इतनी तीखी है कि इन्हें दस्ताने पहनकर ही तोड़ा जाता है। ये मिर्च जालापेनो मिर्च की तुलना में 120 गुना ज्यादा तीखी होती है। हालांकि इसकी खेती शुरू हुए बहुत कम समय हुआ है। किसानों ने साल 2005 में इसकी खेती शुरू की थी। डोरसेट नगा नाम की इस मिर्च को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने के लिए भी प्रस्तावित किया गया है। इन मिर्र्चों को उगाने वाली जॉय मिचुएड बताते हैं कि इन्हें हाथ से पकडऩा तो संभव नहीं है लेकिन इन्हें उठाने के दौरान आंखों में भी पानी भर जाता है। खुद को जलन से सुरक्षित रखने के लिए वो हाथों में हर हाथ में दो-दो दस्ताने पहनती हैं और आंखों पर चश्मा। उनका कहना है कि जहां मिर्च के पौधे पर आम तौर पर अधिकतम 700 मिर्च उगती हैं, वहीं इस पर 1000 से ज्यादा मिर्र्चें आती हैं। हाथ इन्हें पकडऩे पर हाथों में असहनीय जलन शुरू हो जाती है। साभारः दैनिक जागरण


इस राजा की हैं 100 पत्‍िनयां और 500 बच्‍चे

बुफेटः अफ्रीका के कैमरुन में अबुम्बी द्वितीय की करीब 100 पत्िनयां हैं। वर्ष 1968 में अपने पिता की मौत के बाद वह बुफेट के 11वें राजा बने थे। इस जगह बहुविवाह कानूनी रूप से मान्य है। ग्रामीण इलाकों में लोग एक से अधिक शादियां करते हैं, लेकिन वे अधिकतम कितनी शादियां कर सकते हैं इसके बारे में कोई तय सीमा नहीं है। बाउट में राजा के पैलेस को नतोह कहा जाता है।

यह पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है और इसे दुनिया की सबसे अधिक खतरे में पड़ी जगहों की सूची में शामिल किया गया है। यहां की एक और प्रथा कि जब राजा की मौत हो जाती है, तो उसका उत्तराधिकारी सभी रानियों को अपने साथ रखना होता है। ऐसे में अबुम्बी द्वितीय की करीब 100 पत्िनयां हैं, जिनमें से 72 उसके पिता की रानियां थीं।

इन सभी रानियों से अबुम्बी के 500 बच्चे हैं। आमतौर पर रानियां अच्छी वक्ता होती हैं, कई भाषाओं की जानकार होती हैं और पढ़ी लिखी होती हैं। कैमरुन में बहु विवाह को लेकर कई बार चुनौती भी दी जा चुकी है क्योंकि वहां अब पुराने जमाने की तुलना में कम ही बहुविवाह होते हैं।

इसके बावजूद भी किंग का कहना है कि उनका काम है कि वह अपने लोगों की संस्कृति और स्थानीय परंपरा का संरक्षण करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पत्िनयां उनके लिए बहुत अहम हैं। यहां राजा ही प्रमुख न्यायाधिकारी होता है और पूर्वजों के लिए बली चढ़ाता है।
[साभार- नई दुनिया]


हेलिकॉप्टर में पति के साथ ये क्या कर रहीं है सनी लियोन?

8:12 PM Posted by Unknown , , No comments
सनी लियोनी को हाल ही में विदेश में दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। असल में सनी लियोनी इन दिनों भारत में नहीं हैं। वो विदेश निकली हुई हैं। पर क्यों? पिछली कुछ दिनों से सनी लियोनी को भारत में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के साथ उनका और उनके पति का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था। हालांकि सूत्रों के मुताबिक सनी लियोनी इन दिनों अपनी किसी शूटिंग को लेकर विदेश निकली हुई हैं। अब उनके भारत लौटने पर ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा। साभारः अमर उजाला



चर्च है या कंकालों का घर, इस खबर से कांप उठेगी आपकी भी रूह

8:02 PM Posted by Unknown , , , No comments
डर गए न! आप यकीन नहीं करेंगे कि यह एक चर्च की तस्वीर है। चेक रिपब्लिक में स्थित इस रोमन कैथोलिक
चर्च का नाम सेडलेक औसुएरी है। यह दुनिया का सबसे डरावना चर्च है।

इसे डरावना कहने के पीछे का कारण आप खुद ही देख सकते हैं। इस चर्च में जितनी भी सजावट हुई है, वह सब इंसानी हड्डियों से की गई है।

इस चर्च को सजाने के लिए 40,000 कंकालों का इस्तेमाल किया गया है। इसे सजाने में खोपड़ी से लेकर एक छोटी सी उंगली की हड्डी तक का इस्तेमाल किया गया है।

छत से लेकर झूमर तक, सब इंसानों की हड्डियों से ही बनाए गए हैं। जहां कुछ लोगों को यहां आकर डर लगता है तो वहीं कुछ को यहां बहुत शांति महसूस होती है।

इसके पीछे की कहानी भी बहुत विचित्र है। 1278 में जेरुसलेम की पवित्र धरती से यहां मिट्टी लाई गई थी। सभी लोगों की ख्वाइश थी कि मरने के बाद उन्हें पवित्र जगह ही दफनाया जाए। इसी कारण उन्हें इस चर्च में दफनाया गया और अब उनकी हड्डियों को इस जगह को सजाने में इस्तेमाल किया जाता है।  साभारः अमर उजाला


फर्जी सर्टिफिकेट से प्रोफेसर बनीं मोदी की पत्‍नी?

डिग्रियों के फर्जीवाड़े के खेल में अभी तक दूसरों पर हमला करती रही भाजपा पर अब इसकी आंच आ गई है। ताजा मामला जुड़ा है बिहार में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार सुशील मोदी की पत्‍नी से। जिन पर फर्जी ‌डिग्री के
जरिए कालेज में प्रोफेसर पद पाने का आरोप लगा है।

आरोप लगाने वाले हैं बिहार के स्वास्‍थ्य मंत्री रामधनी ‌स‌िंह। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वरिष्‍ठ जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामधनी सिंह ने बीजेपी नेता सुशील मोदी की पत्‍नी पर फर्जी डिग्रियों के जरिए गर्वनमेंट डिग्री कालेज में प्रोफेसर की नौकरी पाने का आरोप लगाया है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की पत्‍नी जेसू जार्ज पटना के गर्वनमेंट डिग्री कालेज में प्रोफेसर हैं। सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी डिग्री के जरिए कालेज में नौकरी पाई और प्रोफेसर के पद तक पहुंची। साभारः अमर उजाला



आईबी का अलर्ट, भारत पर हमला कर सकता है आईएस

7:56 PM Posted by Unknown , , No comments
इस्लामिक स्‍टेट भारत में हमला कर सकता है। भारतीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने एलर्ट जारी कर कहा है कि आईएसआईएस देश में कहीं भी हमला करसकता है।

आईबी आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले (सिम्पेथाइजर्स) के देश में सक्रिय होने के एलर्ट पहले भी जारी करती रही है, हालांकि ये पहली बार है कि उन्होंने भारत में हमले की आशंका जताई है।

आईबी ने सभी राज्यों की पुलिस को इस संबंध में चेतावनी भी भेज दी है। खुफिया एजेंसी ने कहा है कि आईएस देश में तुर्की नागरिकों पर हमला कर सकता है,संगठन देश के हितों को भी न‌िशाना बना सकता। साभारः अमर उजाला

16 साल की बेटी से 10 साल से बलात्कार कर रहा था हैवान पिता, पैदा किए चार बच्चे



लगातार आ रही यौन शोषण की खबरों में ये ऐसी खबर आई है जो कानून व्यवस्‍था की खस्ता हालत और विकृत होते इंसानी दिमाग का सबूत पेश कर रही है। पुलिस ने एक ऐसे दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जिस पर उसकी खुद की बेटी का कई सालों तक बलात्कार कर चार बच्चे पैदा करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दावा किया है कि वह अपने परिवार के छोटे सदस्यों का शारीरिक और मानसिक शोषण करता था। यह मामला फ्रांस के डनकिर्क शहर का है।

पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी को बेल्जियम के बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर उसे हिरासत में लिया गया है। डेली मेल के अनुसार, फ्रांस में अगर कोई व्यक्ति किसी से शारीरिक संबंध बनाता है तो वहां इसे अपराध नहीं माना जाता। लेकिन इस दरिंदे बाप ने कुछ ऐसा किया है जिससे इसका जेल के सलाखों के पीछे जाना तय है।

गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि इसने अपनी 30 साल की बेटी पर हमला किया और उससे जबरन संबंध बनाए। और ऐसा इसने एक बार नहीं किया बल्कि ऐसा अनेकों बार किया।

पुलिस का कहना है के यहां वैसे तो शारीरिक संबंध बनाना कोई अपराध नहीं है लेकिन अगर कोई शख्स किसी के साथ जबरन संबंध बनाता है या यौन शोषण करता है तो उसे कानून के निगाह में अपराधी माना जाता है।

पुलिस के अनुसार, शख्स के खिलाफ यौन शोषण और मारपीट करने के मामलों में गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि आरोपी शख्स की करतूतों के बारे में उसके पड़ोसियों को पता था लेकिन किसी ने भी पुलिस से श‌िकायत नहीं की थी। साभारः अमर उजाला

एक क्लिक में देखिए 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर

सलमान खान की ईद के मौके पर आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का ऑफीसियल वीडियो ट्रेलर रिलीज
कर दिया गया है। 2:42 मिनट के ट्रेलर को सलमान खान ने खुद रिलीज किया है।

रिलीज से पहले एक छोटा ड्रामा भी हुआ। एक दफे तो ऐसा लगा कि सलमान खान ट्रेलर रिलीज नहीं करेंगे। क्योंकि वो जब ट्रेलर रिलीज के ‌लिए मौके पर पहुंचे तो वहां उन्हें इंटरनेट को लेकर परेशानी उठानी पड़ी।

वहां इंटरनेट की कोई सुविधा ही नहीं थी। ऐसे सलमान गुस्से में आ गए और यू-ट्यूब पर ट्रेलर नहीं डालने की बात कही। लेकिन बाद में वो अपने घर गए और वहां ये ट्रेलर रिलीज किया।
साभारः अमर उजाला

Wednesday, June 17, 2015

कानूनी विवाद में फंसी ऐश्वर्या राय बच्चन


मुंबई। अमिताभ बच्चन के बाद अब उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन कानूनी विवाद में फंस गई हैं।
हाल ही में ऐश्वर्या राय ने बायोपिक साइन की थी। इसमें उन्हें सरबजीत सिंह की बहन का किरदार निभाना है। यह फिल्म पाकिस्तान की जेल में बंद रहे भारतीय सरबजीत के जीवन पर आधारित है।
खबर है कि बलजिंदर कौर ने सरबजीत की असली बहन होने का दावा किया है। उन्होंने ऐश्वर्या और उमंग कुमार को फिल्म के ऊपर लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि वे इस बात के लिए कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा सकती है।

छुट्टियां मनाने हिमालय की वादियों गईं राधिका आप्‍टे


मुंबई। राधिका आप्टे हिमालय की वादियों में छुट्टियां मनाने पहुँच गईं है दरअसल, उन्हें बचपन से ही घूमना और नई जगहों पर जाना बहुत पसंद है और इसी वजह से वो वहां छुट्टियां मनाने गई हैं। वहां वो ट्रैकिंग का भी मजा लेंगी।इससे पहले राधिका आप्टे अपनी नई फिल्म 'बॉम्बेरिया' की शूटिंग में व्यस्त थीं। जैसे ही शेड्यूल खत्म हुआ, वो छुट्टियां मनाने निकल पड़ीं, वो भी हिमालय की वादियों में प्रकृति के बेहद करीब।  गौरतलब है कि हाल ही में अपने न्यूड वीडियो की वजह से एक्ट्रेस राधिका आप्टे सुर्खियों में रहीं थी  .