वाराणसी,
सोमवार को वाराणसी में शहर के सिगरा थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर में तेज धमाके की आवाज सुनी गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं आई है. स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है. फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि यह धमाका कैसे हुआ. वाराणसी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि किसी जिंदा बम को ठिकाने लगाने की नियत से तो कचरे के ढेर में नहीं फेंका गया था.
Ad.
Showing posts with label Garbage. Show all posts
Showing posts with label Garbage. Show all posts
