Ad.

Sunday, July 26, 2015

यहां आदिवासी करते हैं शिवलिंगम की पूजा, भारत की गुफाएं व उनका महत्व

3:38 PM Posted by Unknown , , No comments
भारत सुंदरता और विविधताओं का देश है। इसकी विशेषताओं के बारे में जितना बताया जाए, कम होगा। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन गुफाएं आज भी लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं। देश की गुफाएं यहां के इतिहास की कहानी कहती हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही ऐतिहासिक गुफाओं के बारे में बता रहे हैं। यहां आप बच्चों और फैमिली के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

1-बॉर्रा गुफा
यह गुफा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्ट्नम जिले में अराक वैली की अनंतगिरी पहाड़ी में स्थित है। विशाखापट्टनम के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में यह गुफा शामिल है। इस गुफा में आपको शिवलिंग मिलेगा, जिसकी पूजा आस-पास के आदिवासी लोग करते हैं। आंध्र प्रदेश की बेलम और उंडावल्ली गुफाएं फेसम गुफाओं में से हैं।
2-बाघ गुफाएं
मध्य प्रदेश में विध्यांचल की दक्षिणी ढलानों के बीच में बौद्ध रॉक कट गुफा स्थित है। यह गुफा फेमस नौ रॉक कट पहाड़ों में से एक है, जिन पर पेंटिंग्स बनायी गई हैं, जिसे ‘रंग महल’ और ‘प्लेस ऑफ कलर’ के नाम से जाना जाता है। मध्य प्रदेश में इन गुफाओं के अलावा भीमबैटका और विदिशा में स्थित उदयगिरी गुफाएं भी प्रसिद्ध हैं।

3-उदयगिरी गुफाएं
उदयगिरी की गुफाएं आदिवासी बहुल राज्य ओडिशा में भुवनेश्वर के निकट स्थित हैं। उदयगिरी गुफा और खंडगिरी गुफा 33 पहाड़ों को काटकर बनाई गई हैं। ये अपने कक्षों, मूर्तियों और दीवारों पर की गई चित्रकारी के लिए फेमस हैं। बेहद आकर्षक इन दोनों गुफाओं से कई धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं।

4-बादामी गुफा
यह सुंदर और नक्काशीदार गुफा कर्नाटक के बादामी में स्थित है। बादामी की चार गुफाओं में से दो  गुफाएं भगवान विष्णु, एक भगवान शिव और एक जैन धर्म से संबंधित बताई जाती हैं। पहाड़ों को काट कर लाल पत्थर से बनायी गई ये गुफाएं अपनी सुंदरता के लिए फेमस हैं। पत्थरों में की गयी नक्काशी देखने लायक है। इसके अलावा, कर्नाटक  में एहिलो गुफा भी आकर्षण का केंद्र है।

5-बाराबर गुफाएं
बाराबर गुफाएं बिहार के गया जिले में स्थित हैं। ये गुफाएं बाराबर की दो पहाड़ियों में हैं। यहां कुल चार गुफाएं हैं और नागार्जुन की पहाड़ियों में तीन गुफाएं हैं। ये गुफाएं देश की सबसे प्राचीन गुफाओं में से हैं। यहां कलाकृतियां भी मिलती हैं। इन गुफाओं के अलावा, सुदामा और सोनभद्रा भी बिहार की प्रसिद्ध गुफाओं में से एक हैं।

6-अजंता की गुफाएं
महाराष्ट्र के जलगांव में देश की सबसे खूबसूरत और बड़ी गुफाओं में से एक है यह गुफा। इन गुफाओं की दीवारों पर पेंटिंग्स बनी हुई हैं, जो प्राचीन मनुष्य की कला का अनूठा उदाहरण हैं। भारत की अजंता और एलोरा की गुफाओं की कलाकृतियों दुनिया भर के पर्यटकों का मन मोह लेती हैं। ये बौद्ध काल की बताई जाती हैं। महाराष्ट्र की दूसरी फेमस गुफाएं हैं कारला, भाजा और कन्हेरी। एलोरा और एलिफेंटा तो दुनिया भर में मशहूर गुफाओं में से एक हैं

7-एडाक्कल गुफा
केरल के वयनाड की अंबुकुथी हिल्स में दो प्राकृतिक गुफाएं हैं। एडाक्कल की ये दोनों गुफाएं पवित्र स्थलों के रूप में प्रसिद्ध हैं। एडाक्कल गुफा का मतलब होता है ‘पत्थरों के बीच’, जो प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है।

8-वराह गुफाएं
तमिलनाडु में चेन्नई के कोरोमंडल के पास महाबलिपुरम में यह गुफा स्थित है। वराह गुफा में भगवान विष्णु का मंदिर है। चट्टानों को काट कर की गई कलाकारी इतनी सुंदर है कि इसे यूनेस्को की विश्व विरासत का हिस्सा बनाया गया है। वराह गुफा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इस गुफा के अलावा सित्तनवसल और नार्थमलाई गुफा भी काफी फेमस है।

9-माव्समाई गुफा
माव्समाई गुफा मेघालय के चेरापूंजी के पास स्थित है, जिसे दुनिया का सबसे नमी वाला स्थान माना जाता है। लाइमस्टोन से बना यह ख़ूबसूरत केव नौशन्तियांग झरने से ज़्यादा दूर नहीं है। माव्समाई केव इंडिया के मोस्ट पॉपुलर केव्स में एक है, जहां रोशनी भी है, जबकि दूसरे केव अंधेरे हैं।

10-जोगीमारा गुफा
छत्तीसगढ़ में आपको देखने के लिए घने जंगल, वन्य जीव, आदिवासी और प्राकृतिक सुंदरता मिलेगी। सीताबेंग गुफा सरगुजा जिले के अंबिकापुर की रामगढ़ पहाड़ियों में स्थित है। दरअसल, ये दो गुफाएं हैं। एक सीताबेंग और दूसरी जोगीमारा। यहां तक पहुंचने के लिए आपको प्राकृतिक टनल हतिपल के रास्ते से जाना होगा। छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों और घने जंगल से होते हुए ही आप कैलाश गुफा, दंडक गुफा और कुटुमसर गुफा (जो कांगड़ वैली के नेशनल पार्क के पास है) तक पहुंच सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment