Ad.

Saturday, June 6, 2015

कपड़े उतार कर महिला व उसके पति ने किया हंगामा

11:45 PM Posted by Unknown , , , , No comments


लंदनपालैंड में एक जोड़े ने कपड़े उतार कर हंगामा किया। एक समाचार पत्र  के मुताबिक ब्रिटेन कि यह    महिला और उसका पति टर्की में घूमने गए थे जहां स्वीमिंग पूल के पास सबके सामने महिला ने अपने सारे कपड़े उतार दिए थे। होटल के गार्ड ने महिला को बिना कपड़ों के देख दोनों लोगों से तुरंत कपड़े पहनकर किसी कमरे में जाने के लिए कहा तो होटल के कर्मचारियों पर नाराज हो गए और मार पीट करने लगे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जोड़े को हिरासत में लेकर कपड़े पहनाने की कोशिश की। लेकिन होटल कर्मचारियों के कहने पर महिला ने कपड़े पहनने से मना कर दिया तो फिर पुलिस को बुलाया गया और जबरन कपड़े पहनाए गए। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में महिला व उसके पति पर मामला भी दर्ज कर लिया।

फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी इरफान और अदिति की फिल्म

मुंबई। इरफान और अदिति की फिल्म  फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। जानकारी अनुसार प्रोड्यूसर राकेश रोशन और अभिनय के बीच इस फिल्म को लेकर काफी मतभेद हैं।  यह फिल्म राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनके अभिनय के साथ फिल्म को लेकर रचनात्मक मतभेद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।अब इस फिल्म को अभिनय ने खुद प्रोड्यूस करने का मन बना लिया है।  इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी समय लग सकता है।


'आई लव एनवाई' को नही रिलीज होने देना नहीं चाहतीं :कंगना

मुंबई।  फिल्म 'आई लव एनवाई' के निर्माता इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। कंगना और सनी देयोल स्टारर यह फिल्म दो साल पहले बनकर तैयार हो गई थी। लेकिन निर्माताओं ने इसे रिलीज नहीं किया। लेकिन कंगना की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने अब इस फिल्म 'आई लव एनवाई' को अगामी 3 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया है। पर अब कंगना रनोट अपनी ही फिल्म को रिलीज होने देना नहीं चाहतीं। कंगना का कहना है कि अगर इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह इसके खिलाफ अदालत का सहारा भी ले सकती हैं। गौरतलब कंगना को  पहले भूषण कुमार ने कहा था कि यह फिल्म उम्मीद के अनुसार नहीं बन पाई है, इसलिए इसे रिलीज नहीं किया जाएगा।


मेरे पास दुनिया का सबसे शानदार पति है : सनी लियोन

मुंबई। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सनी लियोन ने कहा , 'अगर मैं किसी बॉलीवुड हीरो के साथ काम करती हूं तो उनकी पत्नियों को मुझ से असुरक्षा होती है।   उन्होंने कहा, 'मैंने जितने भी स्टार्स के साथ काम किया है वे शादीशुदा हैं। मैं जब भी उनकी पत्नियों से मिलती हूं तो उनके साथ उनके पतियों से ज्यादा समय बिताती हूं। लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि उनकी पत्नियों को मुझसे असुरक्षा होती है। लेकिन मैं उन सबको कहना चाहती हूं कि मुझे उनके पतियों और ब्वॉयफ्रेंड में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मेरे पास दुनिया का सबसे शानदार पति है। पिछले दिनों सनी लियोन पर महाराष्ट्र की एक महिला ने अपनी अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया। इस सिलसिले में पुलिस ने सनी लियाने का बयान भी दर्ज किया है। सनी लियाने कहती हैं, 'मैं भारत की कानून व्यवस्था को सीख रही हूं। मुझे लगता है मुझे और डेनियल(पति) को लोग आसानी से निशाना बना लेते हैं।
ent ,

आंख की चोट के कारण क्रेग किसवेटर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

लंदन।  क्रेग किसवेटर ने आंख की चोट के कारण क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।पिछले साल जुलाई में  किसवेटर को  मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय आंख और जबड़े पर चोट लगी थी।  उन्होंने कहा कि मुझे लगने लगा था कि अब मैं दोबारा कभी भी इंग्लैंड के लिए नहीं खेल सकूंगा। मेरा करियर अच्छा रहा, जिसमें मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे। अब मैंने संन्यास का फैसला किया है और मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। दक्षिण अफ्रीकी मूल के किसवेटर को घरेलू मैच के दौरान डेविड विली की गेंद हेलमेट से होते हुए चेहरे पर लगी थी। इसके बाद से ही वे ठीक से नहीं देख पा रहे थे।