Ad.

Showing posts with label # Bollywood News. Show all posts
Showing posts with label # Bollywood News. Show all posts

Wednesday, June 17, 2015

कानूनी विवाद में फंसी ऐश्वर्या राय बच्चन


मुंबई। अमिताभ बच्चन के बाद अब उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन कानूनी विवाद में फंस गई हैं।
हाल ही में ऐश्वर्या राय ने बायोपिक साइन की थी। इसमें उन्हें सरबजीत सिंह की बहन का किरदार निभाना है। यह फिल्म पाकिस्तान की जेल में बंद रहे भारतीय सरबजीत के जीवन पर आधारित है।
खबर है कि बलजिंदर कौर ने सरबजीत की असली बहन होने का दावा किया है। उन्होंने ऐश्वर्या और उमंग कुमार को फिल्म के ऊपर लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि वे इस बात के लिए कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा सकती है।

Thursday, June 11, 2015

अश्लील कमेंट पर विशाखा सिंह ने करारा दिया जवाब

नई दिल्ली। फिल्म 'फुकरे' की हीरोइन विशाखा सिंह को भी एक शख्स ने ऐसे ही फेसबुक पर अपना निशाना बनाया, मगर उन्होंने उस शख्स को ऐसा करारा जवाब दिया, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे
दरअसल, विशाखा सिंह ने हाल ही में फेसबुक पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिस पर उन्हें खूब लाइक मिले और कई लोगों ने पॉजीटिव कमेंट भी किए। ये रही उनकी वो प्यारी फोटो।
हालांकि उनकी इस फोटो पर कुछ लोगों ने ऐसे कमेंट भी किए, जिन्हें पढ़कर सचमुच में आपको ऐसे लोगों आैर उनकी सोच से घृणा होने लगेगी। ऐसे ही एमडी मुस्तकिम सैफी नामक एक शख्स के अश्लील कमेंट पर विशाखा सिंह ने करारा जवाब दिया.


 

Wednesday, June 10, 2015

शराब पीने के कारण राजीव कपूर ने किया फ्लाईट में हंगामा


मुंबई। शराब के कारण राजीव कपूर ने फ्लाईट में हंगामा किया। राजीव आइफा में शामिल होने के मलेसिया   गए थे। राजीव कपूर ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'क्रू के लिए उनको संभालना बहुत ही मुश्किल हो रहा था क्योंकि उन्होंने बहुत शराब पी रखी थी। इससे बाकी पैसेंजर को भी असुविधा हो रही थी। क्रू को थक-हारकर इकॉनामी क्लास में बैठे राजीव के असिस्टेंट को बोलना पड़ा कि रेगुलर इंटरवल पर वो ही जाकर राजीव को चैक करते रहे और उन्हें शांत रहने को कहें।' सूत्र ने बतायामुंबई एयरपोर्ट पर खड़े नही हो पा रहे थे। इसके लिए भी क्रू को पहले असिस्टेंट से निवेदन करना पड़ा था ताकि राजीव फ्लाइट से बाहर सकें।'