Ad.

Showing posts with label # Aditi Rao Hydari. Show all posts
Showing posts with label # Aditi Rao Hydari. Show all posts

Monday, June 8, 2015

नोट्स देने से मना किया तो छात्रा के कपड़े फाड़ किया निर्वस्त्र


आगरा :  एक  छात्रा के साथ क्लास के ही एक छात्र  ने विरोध पर उसके कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया।  दिल्ली की रहने वाली छात्रा इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस (आइबीएस) खंदारी से एम.एससी (कैमिस्ट्री फोर्थ सैमिस्टर) कर रही है। शुक्रवार शाम को छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह खंदारी परिसर से बाहर निकलकर सड़क पर आई ही थी कि तभी क्लासमेट नदीम कुरैशी और उसका बड़ा भाई बाइक से पहुंच गए। उसके हाथ से नोट्स छीनने लगे। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। छात्र ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी, इसी दौरान नदीम ने उसे सड़क पर पटक दिया। दोनों ने मिलकर छात्रा के कपड़े खींचना शुरू कर दिया। वह बचाने को जूझती रही लेकिन हमलावर छात्रों ने कपड़े फाड़ डाले। इससे वह निर्वस्त्र जैसी हो गई। हमलावरों की हरकत से दहशत में आई छात्र ने चीखना शुरू कर दिया।  इस दौरान खुद को घिरते देखकर दोनों बाइक लेकर भाग निकले।पुलिस का कहना है कि छात्रा की एफआइआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के साथ युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

,

Saturday, June 6, 2015

फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी इरफान और अदिति की फिल्म

मुंबई। इरफान और अदिति की फिल्म  फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। जानकारी अनुसार प्रोड्यूसर राकेश रोशन और अभिनय के बीच इस फिल्म को लेकर काफी मतभेद हैं।  यह फिल्म राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनके अभिनय के साथ फिल्म को लेकर रचनात्मक मतभेद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।अब इस फिल्म को अभिनय ने खुद प्रोड्यूस करने का मन बना लिया है।  इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी समय लग सकता है।