Ad.

Showing posts with label # Anjuna Beach. Show all posts
Showing posts with label # Anjuna Beach. Show all posts

Saturday, June 6, 2015

फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी इरफान और अदिति की फिल्म

मुंबई। इरफान और अदिति की फिल्म  फ्लोर पर जाने से पहले ही मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। जानकारी अनुसार प्रोड्यूसर राकेश रोशन और अभिनय के बीच इस फिल्म को लेकर काफी मतभेद हैं।  यह फिल्म राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनके अभिनय के साथ फिल्म को लेकर रचनात्मक मतभेद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।अब इस फिल्म को अभिनय ने खुद प्रोड्यूस करने का मन बना लिया है।  इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी समय लग सकता है।


Thursday, June 4, 2015

छुट्टियां बिता रही लड़कियों से किया गैंगरेप

पणजी। गोवा में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। गोवा पुलिस के अनुसार, उत्तरी गोवा के अंजुना बीच के एक फ्लैट में यह घटना घटी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिलाओं की उम्र 22 व 30 वर्ष है। दोनों गोवा में छुट्टियां बिता रही थीं। सोमवार को किराये की एक टैक्सी से अंजुना बीच की तरफ जाते वक्त आरोपियों ने उन्हें अरपोरा गांव के पास खुद को गोवा पुलिस की मादक पदार्थ निरोधक सेल का अधिकारी बताकर उनकी टैक्सी को रोक लिया। पुलिस अधीक्षक उमेश गावकर ने बताया कि महिलाओं के बैग की तलाशी लने के बाद आरोपी उन्हें एक फ्लैट में ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया।