Ad.

Showing posts with label # Bollywood. Show all posts
Showing posts with label # Bollywood. Show all posts

Saturday, July 18, 2015

वरुण की छोड़ी 'हाफ गर्लफ्रेंड' को आदित्य का मिलेगा साथ!

मुंबई। खबर थी कि मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए वरुण धवन से बातचीत चल रही है। यह फिल्म चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है।

ताजा खबर पर यकीन किया जाए तो अब वरुण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे हैं। सूत्र ने बताया, 'सूरी की पिछली फिल्म की हालत देखते हुए वरुण ने यह तय किया कि वो ये फिल्म नहीं करेंगे।'

सूत्रों ने बताया, 'मेकर्स के दिमाग में वरुण धवन ही थे। पिछले साल सितंबर में फिल्म को लेकर अधिकृत घोषणा की गई थी। मेकर्स वरुण से बातचीत भी कर रहे थे। वरुण ने स्क्रिप्ट तो नहीं पढ़ी थी मगर उन्होंने ऑफर में इंट्रेस्ट दिखाया था। मगर वरुण अब फिल्म को करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मेकर्स ने अब आदित्य रॉय कपूर से बातचीत शुरू की है। हालांकि अभी स्क्रिप्ट लिखानी बाकी है।'

हालांकि मोहित सूरी ने इस खबर को खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है। मैंने अभी स्क्रिप्ट ही पूरी नहीं लिखी है।

 सौजन्य:  JAGRAN NEWS
मुंबई। खबर थी कि मोहित सूरी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए वरुण धवन से बातचीत चल रही है। यह फिल्म चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है।
सूरज पंचोली के रोने पर भावुक हुए सुनील शेट्टी
ताजा खबर पर यकीन किया जाए तो अब वरुण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे हैं। सूत्र ने बताया, 'सूरी की पिछली फिल्म की हालत देखते हुए वरुण ने यह तय किया कि वो ये फिल्म नहीं करेंगे।'
सूत्रों ने बताया, 'मेकर्स के दिमाग में वरुण धवन ही थे। पिछले साल सितंबर में फिल्म को लेकर अधिकृत घोषणा की गई थी। मेकर्स वरुण से बातचीत भी कर रहे थे। वरुण ने स्क्रिप्ट तो नहीं पढ़ी थी मगर उन्होंने ऑफर में इंट्रेस्ट दिखाया था। मगर वरुण अब फिल्म को करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मेकर्स ने अब आदित्य रॉय कपूर से बातचीत शुरू की है। हालांकि अभी स्क्रिप्ट लिखानी बाकी है।'
हालांकि मोहित सूरी ने इस खबर को खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है। मैंने अभी स्क्रिप्ट ही पूरी नहीं लिखी है।'
- See more at: http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-half-girlfriend-which-may-now-star-aditya-roy-kapur-12609327.html?src=p1#sthash.ahGCqMGq.dpuf

Wednesday, June 17, 2015

छुट्टियां मनाने हिमालय की वादियों गईं राधिका आप्‍टे


मुंबई। राधिका आप्टे हिमालय की वादियों में छुट्टियां मनाने पहुँच गईं है । दरअसल, उन्हें बचपन से ही घूमना और नई जगहों पर जाना बहुत पसंद है और इसी वजह से वो वहां छुट्टियां मनाने गई हैं। वहां वो ट्रैकिंग का भी मजा लेंगी।इससे पहले राधिका आप्टे अपनी नई फिल्म 'बॉम्बेरिया' की शूटिंग में व्यस्त थीं। जैसे ही शेड्यूल खत्म हुआ, वो छुट्टियां मनाने निकल पड़ीं, वो भी हिमालय की वादियों में प्रकृति के बेहद करीब।  गौरतलब है कि हाल ही में अपने न्यूड वीडियो की वजह से एक्ट्रेस राधिका आप्टे सुर्खियों में रहीं थी  .

'गंगाजल 2' की शूटिंग के लिए भोपाल रवाना हुइ प्रियंका चोपड़ा

मुंबई।  फिल्म 'गंगाजल 2' की शूटिंग के लिए  प्रियंका चोपड़ा भोपाल रवाना हो गई हैं। इस फिल्म में प्रियंका लीड रोल में हैं। प्रियंका इस फिल्म में एक पुलिसकर्मी के रोल में नजर आएंगी।  प्रियंका ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'गंगाजल 2 के लिए भोपाल जा रही हूं।' 'गंगाजल 2' एक महिला पुलिसकर्मी की कहानी है, जो जिले के कुछ दबंगों से लड़ती है। गौरतलब है कि ये फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।

अच्छी फिल्मों के साथ मुझे पति का खूब वक्त भी चाहिए : करीना कपूर


मुंबई। करीना कपूर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या वो खुद के बच्चों के बारे में कुछ सोच रही हैं? करीना कपूर ने कहा, ' बिल्कुल, हमने परिवार को आगे बढ़ाने की योजना बना रखी है, लेकिन यह केवल हमारे दिमाग में ही है।' उन्होंने कहा, 'परिवार में तो अभी इस बारे में बात भी शुरू नहीं हुई है। हम अभी अपने रिश्ते का मजा ले रहे हैं। हम अपने करियर में भी खूब व्यस्त हैं। मैं हर मामले में लालची हूं और मातृत्व के मामले में भी हूं।  इन दिनों खूब छुटि्टयां मनाने की बात पर करीना कपूर ने कहा, 'मैं और सैफ जब से मिले हैं, यही करते आ रहे हैं। मैं आपको पहले भी बता चुकी हूं कि मैं बेहद लालची हूं, अच्छी फिल्मों के साथ मुझे पति का खूब वक्त भी चाहिए। ' पति और पत्नी के रूप में हमारा उद्देश्य केवल साथ में वक्त बिताना ही है।