Ad.

Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts

Friday, July 24, 2015

सर्वे: बिहार का ओपिनियन POLL

नितीश 52% और सुशील मोदी 42% लोगों की पसंद
बिहार में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में नितीश 52% और नरेंद्र मोदी 42%
मोदी की लोकप्रियता में आई कमी
NDA में नीतीश को टक्कर के सवाल पर सुशिल मोदी 48%, शाहनवाज़ हुसैन 10%, रामविलास पासवान 6%, उपेंद्र खुश्वाहा 3% नंबर पर
ललित मोदी काण्ड से बीजेपी को नुक्सान के जवाब में सर्वे आया कि हाँ 30% और न 49%, पता नहीं 21%
नरेंद्र मोदी सरकार में बिहार के विकास के सवाल में जवाब आया कि हाँ 56%, नहीं 40%, पता नहीं 4%

नीतीश के साथ मांझी पप्पू के अलग होने पर किसे फायदा होगा के सवाल पर जवाब = बीजेपी 61%, jdu 35%, पता नहीं 4%

बिहार के मगध से बीजेपी 37+ JDU 25+ अन्य 0
बिहार के भोजपुर से बीजेपी 19+ JDU 6+ अन्य 0
बिहार के पूर्वी क्षेत्र से बीजेपी 33+ JDU 9+ अन्य 0
बिहार के तिरहुत क्षेत्र से बीजेपी 32+ JDU 38+ अन्य 2

बिहार के मिथिला क्षेत्र से बीजेपी 15+ JDU 27+ अन्य 0

Sunday, July 19, 2015

नरेंद्र मोदी बोले, संसद के मॉनसून सत्र में होगा विपक्ष से '' मुकाबला ''

जम्मू।
संसद का मानसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। इसी माह की 21 तारीख को संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार किया कि संसद के मानसून सत्र में ‘मुकाबला’ होगा। कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता गिरधारी लाल डोगरा की जन्मशती समारोह को यहां संबोधित करते हुए मोदी ने यह बात कही कि जहां उनके साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने मंच साझा किया।

परिवारवाद एवं छुआछूत की राजनीतिक विचारधारा का पुरजोर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परस्पर विरोध लोकतंत्र की खूबसूरती है। कांग्रेस नेताओं की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि आज हम लोग मस्ती में यहां बैठे हैं, लेकिन देखिएगा कि कुछ दिनों बाद कैसा मुकबला होता है।

यह लोकतंत्र का दर्पण है और यहां राजनीतिक छुआछूत नहीं होता है।’ संसद में विपक्ष द्वारा घेरे जाने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ राजग के वरिष्ठ मंत्रियों की कल दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार के विधायी कामकाज को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। विपक्षी दल व्यापमं घोटाला, ललित मोदी विवाद, सामाजिक आर्थिक और जाति गणना जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की घोषणा कर चुके हैं।

सौजन्य : SAMACHAR JAGAT NEWS

Saturday, July 18, 2015

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली: रमजान का महीना पूरा होने के मौके पर ईद-उल-फितर आज देश भर में मनाया जा रहा है। अलग-अलग शहरों की मस्ज़िदों में नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों की भीड़ जुटी है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद पहुंचे। वहां उन्होंने नमाज अदा की।

दिल्ली के जामा मस्जिद में हज़ारों लोगों ने नमाज अदा की। शुक्रवार रात चांद दिखने के बाद से ही ईद की तैयारी शुरू हो गई थीं। राष्ट्रपति ने लोगों की ईद की बधाई दी है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने कहा, 'ईद-उल-फितर के खुशी के मौके पर, मैं अपने नागरिकों को, खासतौर पर सभी मुसलमान भाइयों-बहनों को बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं।’

उन्होंने कहा, 'यह पावन दिन हम सब में सदाशयता और करुणा की भावना का संचार करे। इस दिन हम अपने मतभेद भुलाएं। सद्भाव, एकजुटता और भाईचारे में ईद-उल-फितर हर आस्था के लोगों को एकजुट करे और हमारे महान देश की मिश्रित संस्कृति के प्रति हमारे गौरव को और मजबूत करे।’

पीएम मोदी ने कहा, 'रमजान का पवित्र महीना खत्म होने जा रहा है, लोग ईद का इंतजार कर रहे हैं। देश-विदेश ईद मना रहा है। मैं इस मौके पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।' हामिद अंसारी ने अपने संदेश में कहा, 'ईद-उल-फितर मनाने के उच्च आदर्श हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और सौहार्द से लबरेज करें तथा हमें मानवता की भावना के साथ एकजुट करें।'

इस्लामी चंद्र पंचांग के नौवें महीने में रमजान के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं और सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भोजन पानी नहीं लेते हैं। शाम में इफ्तार के समय लोग भोजन करते हैं।

सौजन्य: NDTV NEWS

Friday, July 17, 2015

राहुल का प्रधानमंत्री पर निशाना, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा"

जयपुर: राजस्थान के दो-दिवसीय दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधा।

राजधानी जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से जुड़े विवादों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा..." उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल की बात करते हुए कहा, "आप लोग देखते रहिए, हम लैंड बिल को पास नहीं होने देंगे..."

फिर उन्होंने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से नज़दीकी के आरोपों से घिरीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधते हुए कहा, "राजस्थान में 'ललित मोदी सरकार' है" उन्होंने कहा, "आजकल राजस्थान सरकार का रिमोट कन्ट्रोल लंदन में है, वे वहां से बटन दबाते हैं, तो यहां वह (मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे) उछल जाती हैं... इसलिए यहां 'ललित मोदी सरकार' है"

आपकी मुख्यमंत्री दस्तखत किए और कहा, "मैं एक भगोड़े की मदद करना चाहती हूं, लेकिन मेरे देश के लोगों को इस बात का पता नहीं चलना चाहिए... उन्होंने देश का कानून तोड़ा है, और एक भगोड़े की फरार होने में मदद की है..."

उन्होंने किसानों की एकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, "मुझे 'लगान' फिल्म पसंद आई, क्योंकि उसमें गरीब किसान टैक्स वसूले जाने की बात पर एकजुट होकर लड़ते हैं... फिल्म में आखिर में किसान जीत जाते हैं, और असल ज़िन्दगी में भी..."

राजस्थान की गर्मी की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं कभी भी पगड़ी के महत्व को नहीं समझ पाया था, लेकिन यहां सिर्फ 10 किलोमीटर चलने के बाद ही मुझे पगड़ी की कीमत समझ आ गई..."
सौजन्य: NDTV

जम्मू पहुंचे PM मोदी, बोले- गिरधारी लाल डोगरा के राजनीतिक जीवन में संदेश छिपा है

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू पहुंचे। उन्होंने डोगरा जी की सराहना के बाद अपने संबोधन के अंत में भी सभी लोगों को ईद की बधाई दी।


जम्मू यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में राज्य के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि राजनीतिक जीवन में लोग मरने के बाद भी जीवित रहते हैं। गिरधारी लाल डोगरा उन नेताओं में शुमार होते हैं। वह सार्वजनिक जीवन में देशभक्ति की प्रेरणा से आए। उन्हें राज्य में 26 बार बजट पेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राजनीतिक जीवन की स्वीकार्यता की वजह से उन्हें ऐसा सौभाग्य हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि डोगरा जी ने जम्मू-कश्मीर की दो-तीन पीढ़ियों को तैयार किया है। वह कार्यकर्ताओं को तैयार करना जानते थे। डोगरा जी के राजनीतिक जीवन में संदेश छिपा है।

इस मौके पर पीएम के साथ जम्मू-कश्मीर के सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद भी मौजूद हैं। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि डोगरा साहब की लोग बड़ी इज्जत करते थे, यही कारण है कि वह कभी चुनाव नहीं हारे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि डोगरा साहब 24 कैरेट हार्डकोर कांग्रेस मैन रहे थे, उन्होंने कभी अपने विचार धारा और अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया।

तय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री अपने विशेष विमान से आज सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब जम्मू के हवाई अड्डे पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, पीएम इस यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के लिए हजारों करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का ऐलान कर सकते हैं। वहीं, पीएम राज्य के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। घाटी में एम्स और आईआईटी की स्थापना की भी घोषणा कर सकते हैं। मोदी की जम्मू यात्रा को देखते हुए यहां शहर के भीतर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीमा से हो रही घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए भी सुरक्षा प्रबंध व्यापक किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सौजन्य : ज़ी मीडिया ब्‍यूरो


Wednesday, June 17, 2015

पड़ोसी मुल्क के गिरफ्तार मछुआरों को रिहा करेगा भारत : मोदी


नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के  महीने में पड़ोसी मुल्क के गिरफ्तार मछुआरों को छोड़ने का भी निर्णय किया है, वहीं पाकिस्तान सरकार ने भी तत्काल प्रभाव से भारतीय मछुआरों को छोड़ने के आदेश दिए हैं.नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से फोन पर बात की है  वहां की जनता को रमजान के मुबारक महीने की मुबारकबाद दी. पीएम मोदी ने लिखा, 'इसके साथ ही मैंने पीएम शरीफ को हमारे उस निर्णय के बारे में बताया, जिसके तहत हम इस पावन मौके पर पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा कर रहे हैं.' खास बात यह कि प्रधानमंत्री से बातचीत के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने भी तत्काल प्रभाव से हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को रिहा करने के आदेश दिए हैं. शरीफ ने कहा कि वह ऐसा भारत के रवैये को देखते हुए कर रहे हैं.

Sunday, June 14, 2015

हाफिज सईद ने दी भारत को हमले की धमकी


नई दिल्ली, लाहौर में दिए भाषण में जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने भारत में हमले की धमकी दी है.
सईद ने कहा कि इंडिया के साथ कारोबार में दुनिया को यकीन दिलाने के लिए पाकिस्तान ने इतना बड़ा नुकसान बर्दाश्त किया है, लेकिन अब पानी सिर से गुजर चुका है. भारत के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए हाफिज सईद ने कहा, 'दुनिया और एशिया की अमन शांति के लिए 'इनको' मारना जरूरी है. इसके बगैर अमन शांति नहीं हो सकती.' सईद ने कहा, 'इंडिया को दहशतगर्द करार देने के लिए उसकी इकोनॉमी पॉलिसी ही बहुत है. पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ को भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में आवाज उठानी चाहिए. अब मोदी के ढाका में दिए बयान के आधार पर ही मोदी पर कार्रवाई की जा सकती है. उसके खिलाफ सबूत की जरूरत नहीं है.'