नई दिल्ली। नेस्ले ने मैगी विवाद पर बड़ा
फैसला लेते हुए प्रेस रिलीज जारी करते हुए बयान जारी किया है कि कंपनी
सारा स्टॉक वापस लेगी। इसके साथ ही नेपाल और सिंगापुर में भी भारत से
आयातित मैगी पर बैन लगा दिया गया है। गत
रात कंपनी ने इस बाबत अपनी वेबसाइट पर ऐलान करते हुए कहा, 'हालांकि मैगी
पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कंपनी इसे भारतीय बाजार से वापस लेने जा रही
है।' भारत के बाद मैगी पर नेपाल और सिंगापुर में भी प्रतिबंध लगा दिया है।
नेपाल में भारत से आयातित मैगी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिंगापुर में
भी भारत से आयातित मैगी पर बैन लगा दिया गया है।
Ad.
Showing posts with label # FSSAI. Show all posts
Showing posts with label # FSSAI. Show all posts
Friday, June 5, 2015
नेस्ले कंपनी मैगी का सारा स्टॉक लेगी वापस
10:28 AM
Posted by Unknown
#, # britain FSA, # FSSAI, # Maggi, # maggi banned, # Nestle, # nestle withdraw product
No comments
नई दिल्ली। नेस्ले ने बड़ा फैसला लेते हुए मैगी विवाद के चलते
प्रेस रिलीज जारी करते हुए बयान जारी किया है कि कंपनी सारा स्टॉक वापस
लेगी। नेस्ले ने कहा है कि हालात सही होने पर ही वह बाजार में स्टॉक वापस
लाएगी।गत रात
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ऐलान करते हुए कहा, 'हालांकि मैगी पूरी तरह
सुरक्षित है, लेकिन कंपनी इसे भारतीय बाजार से वापस लेने जा रही है।' आज इस
बाबत नेस्ले के सीईओ दोपहर में एक प्रेस कांफ्रेस भी करने वाले हैं। भारत
के अलावा नेस्ले प्रोडेक्ट पर अब ब्रिटेन में भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
भारत में उपजे विवाद के बाद ब्रिटेन में भी इसकी जांच करवाने की बात सामने
आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की फूड स्टैन्डर्ड एजेंसी (FSA)
ने कहा कि उसे भारत से मैगी सैंपल की जांच की रिपोर्ट मिली है।इसके बाद
एफएसए वहां पर इसके प्रोडेक्ट की जांच करवाने में जुटी है।
Thursday, June 4, 2015
एफएसएसएआई की मैगी मामले लेकर बैठक हुई
1:14 PM
Posted by Unknown
# Food Safety and Standards Authority of India, # FSSAI, # Health Minister, # Jagat Prakash Nadda, # Maggi Controversy, # Maggi Nestle, # Maggi Noodles
No comments
नई दिल्ली। एफएसएसएआई की सेंट्रल एडवायजरी कमेटी और सभी राज्यों के खाद्य एवं औषधि नियंत्रक आयुक्तों ने मैगी मामले में बैठक इंडिया हेबिटेट सेंटर में शुरू कर दी है।
राज्यों से आई रिपोर्ट के आधार पर मैगी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया
जाएगा। इसी दौरान नेस्ले ने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी कर सफाई दी है कि
उन्हें अपने प्रोडेक्ट की क्वालिटी पर पूरा भरोसा है। आज हाे रही इस बैठक
के बाद तय होगा कि देश में मैगी पर बैन लगेगा या नहीं। इससे पहले केंद्र
सरकार ने सभी राज्यों में इसके इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यह एडवाइजरी जारी की है।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि सभी राज्यों से रिपोर्ट मिलने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले में कार्रवाई करेगा। नड्डा ने बताया कि कई राज्यों की ओर से उन्हें रिपोर्ट मिल चुकी है, जबकि कई राज्य नमूनों की जांच कर रहे हैं और इन सबकी रिपोर्ट बनने के बाद जरूरी एक्शन लिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि सभी राज्यों से रिपोर्ट मिलने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले में कार्रवाई करेगा। नड्डा ने बताया कि कई राज्यों की ओर से उन्हें रिपोर्ट मिल चुकी है, जबकि कई राज्य नमूनों की जांच कर रहे हैं और इन सबकी रिपोर्ट बनने के बाद जरूरी एक्शन लिया जाएगा।


