नई दिल्ली। केजरीवाल का केंद्र सरकार के साथ जारी टकराव के बीच मोदी को केजरीवाल ने कहा कि
प्रधानमंत्री आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली की जनता से विधानसभा
चुनाव में हुई भाजपा की हार का बदला ले रहे हैं। एक निजी टीवी चैनल को दिए
अपने पहले साक्षात्कार में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के
उपराज्यपाल नजीब जंग केंद्र के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनका निवास भाजपा
का दूसरा मुख्यालय बन गया है और वह भाजपा के पोलिंग एजेंट की तरह काम कर
रहे हैं। उनके पास उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का टेलीफोन उठाने की फुर्सत
नहीं होती लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का चौकीदार भी उन्हें फोन कर दे
तो वह रेंगते हुए चले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम
आदमी पार्टी को चुना है जबकि पूरे देश ने मोदी को समर्थन दिया है। लिहाजा,
वे देश चलाएं और हमें दिल्ली चलाने दें। केजरीवाल ने मोदी को कहा कि वह
हमारे पीछे पड़े हैं और बिल्कुल नहीं चाहते कि हम दिल्ली में सफल हो जाएं।
उन्होंने कहा कि यदि हमने दिल्ली का प्रदर्शन देश के दूसरे राज्यों में भी
दोहरा दिया तो भाजपा के लिए बड़ी भारी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
Ad.
Showing posts with label #. Show all posts
Showing posts with label #. Show all posts
Saturday, June 6, 2015
Friday, June 5, 2015
नेस्ले कंपनी मैगी का सारा स्टॉक लेगी वापस
10:28 AM
Posted by Unknown
#, # britain FSA, # FSSAI, # Maggi, # maggi banned, # Nestle, # nestle withdraw product
No comments
नई दिल्ली। नेस्ले ने बड़ा फैसला लेते हुए मैगी विवाद के चलते
प्रेस रिलीज जारी करते हुए बयान जारी किया है कि कंपनी सारा स्टॉक वापस
लेगी। नेस्ले ने कहा है कि हालात सही होने पर ही वह बाजार में स्टॉक वापस
लाएगी।गत रात
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ऐलान करते हुए कहा, 'हालांकि मैगी पूरी तरह
सुरक्षित है, लेकिन कंपनी इसे भारतीय बाजार से वापस लेने जा रही है।' आज इस
बाबत नेस्ले के सीईओ दोपहर में एक प्रेस कांफ्रेस भी करने वाले हैं। भारत
के अलावा नेस्ले प्रोडेक्ट पर अब ब्रिटेन में भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
भारत में उपजे विवाद के बाद ब्रिटेन में भी इसकी जांच करवाने की बात सामने
आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की फूड स्टैन्डर्ड एजेंसी (FSA)
ने कहा कि उसे भारत से मैगी सैंपल की जांच की रिपोर्ट मिली है।इसके बाद
एफएसए वहां पर इसके प्रोडेक्ट की जांच करवाने में जुटी है।

