Ad.

Showing posts with label # Nestle. Show all posts
Showing posts with label # Nestle. Show all posts

Saturday, June 6, 2015

अन्य नूडल्स कंपनियां भी संदेह के घेरे में ,होगी जाँच

12:00 PM Posted by Unknown , , , , No comments
पटना। मैगी के बाद नूडल्स बनाने वाली अन्य कंपनियां भी संदेह के घेरे में आ गई हैं। अब अन्य कंपनियों के नूडल्स की भी जांच कराई जाएगी। खाद्य संरक्षा आयुक्त आनंद किशोर का आदेश मिलते ही शुक्रवार को खाद्य संरक्षा अधिकारियों ने अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार से प्रदेश भर में अधिकारी छापेमारी कर देखेंगे कि मैगी नूडल्स की बिक्री तो नहीं हो रही है। साथ ही इसकी भी निगरानी होगी कि दुकानदारों को ड्रिस्टीब्यूटर्स व सीएंडएफ को माल वापस किया कि नहीं।  खाद्य संरक्षा पदाधिकारी मुख्यालय मुकेश जी कश्यप ने बताया कि यदि कोई दुकानदार प्रतिबंधित मैगी नूडल्स बेचते पकड़ा गया तो उस पर मुकदमा कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है।


Friday, June 5, 2015

नेस्ले कंपनी मैगी का सारा स्टॉक लेगी वापस

नई दिल्ली।  नेस्ले ने बड़ा फैसला लेते हुए मैगी विवाद के चलते प्रेस रिलीज जारी करते हुए बयान जारी किया है कि कंपनी सारा स्टॉक वापस लेगी। नेस्ले ने कहा है कि हालात सही होने पर ही वह बाजार में स्टॉक वापस लाएगी।गत  रात कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ऐलान करते हुए कहा, 'हालांकि मैगी पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कंपनी इसे भारतीय बाजार से वापस लेने जा रही है।' आज इस बाबत नेस्ले के सीईओ दोपहर में एक प्रेस कांफ्रेस भी करने वाले हैं। भारत के अलावा नेस्ले प्रोडेक्ट पर अब ब्रिटेन में भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भारत में उपजे विवाद के बाद ब्रिटेन में भी इसकी जांच करवाने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की फूड स्टैन्डर्ड एजेंसी (FSA) ने कहा कि उसे भारत से मैगी सैंपल की जांच की रिपोर्ट मिली है।इसके बाद एफएसए वहां पर इसके प्रोडेक्ट की जांच करवाने में जुटी है।