Ad.

Saturday, July 11, 2015

सुने: मुलायम सिंह यादव बने 'गुंडे', IPS को दी धमकी!

7:35 PM Posted by Unknown , , No comments
उत्तर प्रदेश की सियासत में एक ऑडियो टेप के आने से हंगामा मच गया है। इस ऑडियो टेप में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की आवाज बताई जा रही है।

ये ऑडियो टेप यूपी पुलिस के आईजी (सिविल डिफेंस) अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने जारी किया है। इस ऑडियो टेप में मुलायम सिंह यादव और अमिताभ ठाकुर की बातचीत है। जिसमें सपा सुप्रीमो अमिताभ ठाकुर को धमकी दे रहे हैं।


हालांकि इस टेप में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हुई है और टेप की सत्यता जांच के बाद ही साफ होगी। फिलहाल फोन कॉल में सपा मुखिया अधिकारी को सुधर जाने की हिदायत दे रहे हैं।


Sunday, July 5, 2015

महिला विधायक ने पति से मांगा तलाक, प्रेमी से करेंगी शादी!

11:44 PM Posted by Unknown , , , No comments
#लखनऊ #उत्तर प्रदेश अपने पति दिलीप वार्ष्णेय से विवादों को लेकर चर्चा में रहीं उत्तर प्रदेश के चंदौसी से समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक लक्ष्मी गौतम ने तलाक लेने के लिए परिवार अदालत में परिवाद दायर किया है.
लक्ष्मी ने रविवार को बताया कि उन्होंने अपने पति दिलीप वार्ष्‍णेय से तलाक लेने के लिए 3 जुलाई को मुरादाबाद परिवार अदालत में परिवाद दायर किया है. उनका कहना है कि 10 साल के वैवाहिक जीवन में वार्ष्‍णेय का व्यवहार उनके साथ अच्छा नहीं रहा.
उन्होंने कहा कि इन्‍हीं पारिवारिक झगड़ों से तंग आकर वह पिछले दो साल से अपने पति से अलग रह रही हैं. अब उन्होंने तलाक लेकर अपनी राहें जुदा करने का फैसला किया है.
माना जा रहा है कि तलाक मिलने के बाद विधायक लक्ष्मी गौतम अपने कथित प्रेमी मुकुल अग्रवाल से शादी कर सकती हैं.
सपा विधायक लक्ष्‍मी गौतम ने पति से मांगा तलाक, प्रेमी से करेंगी शादी! 
गौरतलब है कि लक्ष्‍मी पर उनके पति ने मकान हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद इससे गुस्‍साई विधायक ने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया था.




कुत्तों को इतना सम्मान, बनाया समाधिस्थल

11:40 PM Posted by Unknown , , , No comments
#जमशेदपुर #झारखंड अभी तक आपने इंसानों की समाधिस्थल या क्रबिस्तान को देखा होगा. लेकिन झारखंड में एक ऐसी जगह है जहां पर लोगों ने पालतू कुत्तों के लिए ग्रेवयार्ड बनाया है. जी हां सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन इसे इंसान और वफादार कहे जाने वाले इस जानवर के रिश्तों की सबसे सबसे अनोखी नजीर कही जा सकती है.
खास बात ये है कि इस ग्रेवयार्ड में आने वाले लोग वैसी ही भावुक हो जाते हैं जैसे कि अपने किसी सगे संबंधी की समाधि पर आए हों और नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं.
1963 में जमशेदपुर के टाटा मोटर्स के कैनाल परिसर में ये अनोखी जगह बनाई गई है. इस ग्रेवयार्ड कंपनी की सुरक्षा और दूसरे कामों में इस्तेमाल किए जाने वाले कुत्तों को मरने के बाद दफनाया गया है.
दरअसल टाटा मोटर्स कैनाल में कई प्रजातियों के कुत्तों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है. यही नहीं पुलिस को जब किसी मामले में जरूरत पड़ती है तो इन्हीं जानवरों की सेवाएं ली जाती हैं. पिछले साल जमशेदपुर के आदित्यपुर में एक वारदात के खुलासे में यहां कैनाल के कुत्तों ने बड़ी भूमिका निभाई थी.

इस समय कैनाल में एक लैब्राडोर, छह जर्मन शेफर्ड और पांच मैलियंस प्रजाति के कुत्ते हैं. सभी को अलग एक कमरा मिला हुआ है. यहां इन कुत्तों को जवान कहा जाता है. इनकी नियमित दिनचर्या और डाइट है. यहां के कई कुत्तों को उनके कामों को लेकर ट्रॉफी भी दी गई है. ऐसे ही एक कुत्ते को हीरो ऑफ टेल्को आवॉर्ड दिया गया था. आरकाइव में इनको मिले सम्मान को सहेज कर रखा गया है.

सभी समाधिस्थल जाने पर पता चलता है कि सभी कुत्तों के नाम टी अक्षर से शुरू होते हैं.

पांच दिन तक पड़ोसी के शव को बेडरूम में रखकर सोता रहा बुजुर्ग

#बुलंदशहर #उत्तर प्रदेश डर के मारे बुलंदशहर की एक बुजुर्ग ने ऐसा काम किया है कि जिसे सुनकर आप सन्‍न रह जाएंगे. बुजुर्ग के पड़ोसी की उसके अहाते में गिरकर मौत हो गई थी. इस बात से बुजुर्ग इतना घबरा गए कि उन्‍हें लगने लगा कि लोग समझेंगे कि उसी ने पड़ोसी की हत्‍या की है. डर के मारे बुजुर्ग ने पड़ोसी के शव को अपने बेडरूम में छिपा दिया. पुलिस ने पूछताछ के लिए बुजुर्ग को हिरासत में लिया है.
सिकंदराबाद कोतवाली अंतर्गत कायस्थबाड़ा में नगेंद्र यादव और हरिप्रकाश गुप्‍ता का घर है. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे 65 वर्षीय हरिप्रकाश गुप्ता छत से पड़ोसी नगेंद्र यादव के घर के अहाते में गिर गए थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.
घर में पड़ोसी हरिप्रकाश का शव देखकर नगेंद्र काफी घबरा गए. उन्‍हें लगा कि लोग समझेंगे कि उन्‍होंने ही हरिप्रकाश की हत्‍या की है. इसी डर के मारे नगेंद्र ने हरिप्रकाश के शव को अपने बेडरूम में छुपा दिया.
इस सच को छुपाने के लिए नगेंद्र पिछले पांच दिनों से उसी बेडरूम में सो रहे थे, जिसमें हरिप्रकाश का शव रखा था.

चार दिनों तक हरिप्रकाश का पता नहीं चलने पर कोतवाली प्रभारी केपी सिंह मौके पर छानबीन को पहुंचे थे. वह आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर ही रहे थे तभी उन्‍हें नगेंद्र के घर से भीषण बदबू का अहसास हुआ. इसके बाद साथ आए पुलिसकर्मियों ने नगेंद्र के घर की तालाशी ली तो बेडरूम में एक शव बेहद सड़ी-गली हालत में मिली.

शव को बाहर लाकर देखने पर पता चला कि वह हरिप्रकाश थे. हरिप्रकाश के रिश्तेदार राजकुमारी ने नगेंद्र पर हत्‍या का आरोप लगाया है. फिलहाल नगेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

PICS: जब तैरते हुए समुद्र के बीच में पहुंच गई 10 महीने की बच्‍ची...


#तुर्की में एक परिवार की लापरवाही के चलते 10 महीने की बच्‍ची एक किलोमीटर समुद्र में चली गई. गनीमत रहा कि बच्‍ची फ्लोटेशन टॉय पर थी और नींद में थी. अचानकर उसपर नजर पर पड़ने पर कोस्‍टगार्ड ने बच्‍ची को समय रहते बचा लिया.