Ad.

Friday, July 17, 2015

अमेरिका में हुई गोलीबारी में चार मरीन की मौत, मारा गया हमलावर


चैटानूगा (अमेरिका): अमेरिका के टेनेसी में दो सैन्य केंद्रों पर एक बंदूकधारी की गोलीबारी में चार मरीन मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि इस हिंसा की जांच ‘घरेलू आतंकवाद’ के रूप में की जा रही है ।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में एक पुलिस अधिकारी, मरीन कोर भर्तीकर्ता और नौसेना का एक नाविक घायल हो गए। एफबीआई ने बंदूकधारी की पहचान मोहम्मद यूसुफ अब्दुलअजीज के रूप में की जो पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में खुद भी मारा गया।

कल हुए इस हमले ने 2009 में फोर्ट हुड हिंसा और 2013 में वाशिंगटन के नेवी यार्ड हमले सहित अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान्नों में हुई अन्य भीषण गोलीबारियों की याद दिला दी। दोनों हमलों में क्रमश: 13 और 12 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस गोलीबारी को ‘‘हृदय विदारक’’ बताया और अमेरिका के लोगों से पीड़ितों के संबंधियों के लिए प्रार्थना करने को कहा।

चैटानूगा के महापौर एंडी बर्के ने इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने की सराहना करते हुए कहा, ‘जो हुआ और हमारे देश की गौरवपूर्ण सेवा करने वालों के साथ जिस तरह से बर्ताव किया गया वह समझ से बाहर है। आज की रात चैटानूगा शहर के लिए बुरे सपने की तरह है।’ टेनेसी के उस हिस्से के अमेरिकी संघीय वकील बिल किलियन ने कहा कि इस गोलीबारी मामले की जांच ‘घरेलू आतंकवाद’ के तौर पर की जा रही है ।

एफबीआई के विशेष एजेंट एड रेनहोल्ड ने कहा, ‘हम इसकी हर संभव दृष्टिकोण से जांच कर रहे हैं कि यह घरेलू , अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद है या फिर एक सामान्य आपराधिक कृत्य।’ अमेरिकी अटॉर्नी जनरल लॉरेटा लिंच ने बताया कि एफबीआई हमारे सैन्यकर्मियों पर हुए इस जघन्य हमले की जांच करेगी। अब्दुलअजीज चैटानूगा के उपनगर में रहने वाला एक मुस्लिम था।
सौजन्य: जी न्यूज़ 

राहुल का प्रधानमंत्री पर निशाना, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा"

जयपुर: राजस्थान के दो-दिवसीय दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार पर निशाना साधा।

राजधानी जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से जुड़े विवादों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, "उनका 56 इंच का सीना 5.6 इंच का रह जाएगा..." उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल की बात करते हुए कहा, "आप लोग देखते रहिए, हम लैंड बिल को पास नहीं होने देंगे..."

फिर उन्होंने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से नज़दीकी के आरोपों से घिरीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधते हुए कहा, "राजस्थान में 'ललित मोदी सरकार' है" उन्होंने कहा, "आजकल राजस्थान सरकार का रिमोट कन्ट्रोल लंदन में है, वे वहां से बटन दबाते हैं, तो यहां वह (मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे) उछल जाती हैं... इसलिए यहां 'ललित मोदी सरकार' है"

आपकी मुख्यमंत्री दस्तखत किए और कहा, "मैं एक भगोड़े की मदद करना चाहती हूं, लेकिन मेरे देश के लोगों को इस बात का पता नहीं चलना चाहिए... उन्होंने देश का कानून तोड़ा है, और एक भगोड़े की फरार होने में मदद की है..."

उन्होंने किसानों की एकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, "मुझे 'लगान' फिल्म पसंद आई, क्योंकि उसमें गरीब किसान टैक्स वसूले जाने की बात पर एकजुट होकर लड़ते हैं... फिल्म में आखिर में किसान जीत जाते हैं, और असल ज़िन्दगी में भी..."

राजस्थान की गर्मी की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं कभी भी पगड़ी के महत्व को नहीं समझ पाया था, लेकिन यहां सिर्फ 10 किलोमीटर चलने के बाद ही मुझे पगड़ी की कीमत समझ आ गई..."
सौजन्य: NDTV

जम्मू पहुंचे PM मोदी, बोले- गिरधारी लाल डोगरा के राजनीतिक जीवन में संदेश छिपा है

जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू पहुंचे। उन्होंने डोगरा जी की सराहना के बाद अपने संबोधन के अंत में भी सभी लोगों को ईद की बधाई दी।


जम्मू यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में राज्य के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि राजनीतिक जीवन में लोग मरने के बाद भी जीवित रहते हैं। गिरधारी लाल डोगरा उन नेताओं में शुमार होते हैं। वह सार्वजनिक जीवन में देशभक्ति की प्रेरणा से आए। उन्हें राज्य में 26 बार बजट पेश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राजनीतिक जीवन की स्वीकार्यता की वजह से उन्हें ऐसा सौभाग्य हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि डोगरा जी ने जम्मू-कश्मीर की दो-तीन पीढ़ियों को तैयार किया है। वह कार्यकर्ताओं को तैयार करना जानते थे। डोगरा जी के राजनीतिक जीवन में संदेश छिपा है।

इस मौके पर पीएम के साथ जम्मू-कश्मीर के सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद भी मौजूद हैं। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि डोगरा साहब की लोग बड़ी इज्जत करते थे, यही कारण है कि वह कभी चुनाव नहीं हारे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि डोगरा साहब 24 कैरेट हार्डकोर कांग्रेस मैन रहे थे, उन्होंने कभी अपने विचार धारा और अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया।

तय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री अपने विशेष विमान से आज सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब जम्मू के हवाई अड्डे पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, पीएम इस यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के लिए हजारों करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का ऐलान कर सकते हैं। वहीं, पीएम राज्य के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। घाटी में एम्स और आईआईटी की स्थापना की भी घोषणा कर सकते हैं। मोदी की जम्मू यात्रा को देखते हुए यहां शहर के भीतर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीमा से हो रही घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए भी सुरक्षा प्रबंध व्यापक किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सौजन्य : ज़ी मीडिया ब्‍यूरो


Tuesday, July 14, 2015

'ईश्वर नहीं जानता हमारी भाषा तो दुख कैसे पढ़ेगा'

किताब: ईश्वर, हां नहीं तो (कविता संग्रह)
कवि: सुधीर सक्सेना

बदलते युग में जहां प्रति पल कुछ न कुछ बदल रहा है, कहीं कोई उत्पत्ति हो रही है. कहीं विनाश हो रहे हैं. ये सब कुछ एक साथ हो रहा है. ऐसे में हम जो भी करते हैं, सोचते हैं या लिखते हैं, उसमें इन परिवर्तनों का भी समावेश होता है.
गद्य की सारी विधाओं में लगातार परिवर्तन हो रहा है, पद्य के स्वरूप में भी बदलाव हो रहा है जिसका कभी कभी भान भी नही होता. कुछ ऐसा ही बदलाव हमें सुधीर सक्सेना के काव्य संग्रह 'ईश्वर हां, नहीं...तो' में दिखता है.

सुधीर कविता का एकदम ताजा और अद्यतन विषय उठाकर पाठकों को झकझोरने और गहन चिंतन मनन के लिए विवश कर देते हैं. काव्य संग्रह के शीर्षक से ही कविताओं के स्वरूप का, भाव का, ढेर सारे तर्क वितर्क और प्रश्नों का साक्षात्कार हो जाता है.

शीर्षक ही इतना संदेह और तर्कों की मिश्रित बौछार लिए हुए है. दोनों ही बातें एक साथ कही गई हैं. एक ही वाक्य में कटाक्ष करते हुए दो भावों का प्रयोग है. 'हां और नहीं' ये विरोधाभास जीवन के हर क्षेत्र में हमारे सामने झूलता है. स्पष्ट है, जहां ईश्वर जैसी सत्ता की बात हो रही हो वहां ये मनःस्थिति आना स्वाभाविक ही है.

अस्ति और नास्ति पर युगों से मंथन होते आया है और हो रहा है पर अभी तक न तो अस्ति का प्रमाण मिला है न ही नास्ति का. इसलिए कवि भी हां और नहीं के बीच ही झूल रहा है. आस्तिकों के अपने तर्क हैं ईश्वर को मानने के और नास्तिकों के अपने तर्क हैं ईश्वर को न मानने के.



आइये देखते हैं कि सुधीर सक्सेना के अपने क्या तर्क हैं? क्या प्रमाण हैं?

शीर्षक के साथ ही कवि की रहस्यवादी प्रवृत्ति उभरकर सामने आती है. कवि एक तरफ ईश्वर के अस्तित्व को स्वीकारता दिखाई देता है. दूसरी तरफ नकार भी रहा है पर ये नकार भी पूर्ण नकार नहीं है. नहीं कहने के बाद भी कवि के मन में कुछ चलता है.

शीर्षक ही इतना रहस्य, प्रश्न, तर्क-वितर्क, मनन-मंथन लिए हुए है कि पाठक यहीं अटका रह जाए और वो खुद इस मनन-मंथन का शिकार हो जाए. इस काव्य संग्रह में 36 कविताएं हैं.

'ईश्वर यदि सिर्फ देवभाषा जानता है/ और इतनी दूर है हमसे' में कवि ने ईश्वर को हमसे बहुत दूर बताया है. जैसे दूर खड़े व्यक्ति को हमारी आवाज सुनाई नही देती, ठीक वैसे ही ईश्वर भी हमसे इतनी दूर है कि उस तक हमारी आवाज नहीं पहुंच पाती. लिहाजा उससे बातचीत होना भी संभव नहीं. इस संवादहीनता का एक और तर्क कवि ने दिया है कि ईश्वर हमारी भाषा भी नहीं जानता, न हम उसकी भाषा जानते हैं तो या तो वह बहुभाषी हो जाए या हम ही हो जाते हैं.

चूंकि ईश्वर हमारी भाषा नहीं जानता इसलिए हम अपने दुखों का दस्तावेज भी उसे लिख कर भेजें तो वो पढ़ न सकेगा. न ही किसी विधि से हमारी आवाज पहुंचने पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकेगा क्योंकि वो हमारी भाषा ही नहीं जानता.

दूसरी कविता में कवि ईश्वर की राग-रंग-रुचियों के बारे में बताते हुए ईश्वर पर व्यंग्य करता है कि उसे 'सिर्फ' शास्त्रीय संगीत से मतलब है. उसे पुरातन चीजें पसंद है जो कि इस युग में ज्यादा व्यवहार में नहीं रह गई, जैसे साष्टांग प्रणाम करना, आदि. आगे इस कविता में कवि कहते हैं कि समय के साथ साथ पर्यावरण भी बदल चुका है, जैसा ईश्वर के समय था. ऐसे में ईश्वर के लिए अपने अस्तित्व को बचाए रखना बहुत मुश्किल है.

तीसरी कविता में कवि ने ईश्वर के जन्म को या यूं कहें कि पृथ्वी की उत्पत्ति को लक्षित करते हुए कहा है कि अरबों साल बीतने के बाद भी अगर ईश्वर में संवेदना बची होगी तो वह जरूर दुखी हुआ होगा. पृथ्वी पर जो विनाश और नरसंहार हुआ है या जो क्रूरता की परिभाषा दी गई है, चाहे वह बाहर के आक्रमणकारियों की ओर से हो या देश के अंदर ही हुई महाभारत हो, ईश्वर उन पर जरूर दुखी हुआ होगा. आगे कवि ने कहा है कि हमे ईश्वर के दुखों के अंत के लिये प्रार्थना करनी चाहिए.


Monday, July 13, 2015

नवजात बच्चे के लिए माँ का दूध अब जहरीला!

8:45 PM Posted by Unknown , , , No comments
शिशु के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार माना गया है और इससे बड़ी कोई औषदी नहीं होती,लेकिन कीटनाशको के प्रभाव से माँ का ये दूध अब जहरीला होता जा रहा है. विषाक्त हुए दूध में कीटनाशको की मात्रा 1966 के मुकाबले 2008 तक 17 गुना बढ़ चुकी थी. वर्तमान में स्थिति और बुरी है, यह खुलासा हरियाणा के चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय सिरसा के पर्यावरण  विज्ञानं विभाग द्वारा करवाये गए शोध में हुआ है इस शोध में पाया गया है की माँ के दूध में कीटनाशक की  मात्रा  ज्यादा है जो की शिशुओ के लिए खतरनाक है.

इस शोध के मुताबिक फसलो में उपयोग किये जाने वाले कीटनाशको का प्रभाव माँ के दूध पर सबसे ज्यादा प्रभाव डाल रहा है.शहरी महिलाओ की अपेक्षा ग्रामीण आँचल की महिलाओ के दूध में ये मात्र ज्यादा पाई गई है. 2008 में शुरू किये गए इस शोध में सिरसा की 40 महिलाओ को शामिल किया गया.W.H.O के मापदंडो के अनुसार माँ के दूध में कीटनाशक की अधिकतम मात्रा 0.05 MG प्रति किलोग्राम हो सकती है लकिन सिरसा  में लिए गए सैंपल के आधार पर कुछ सैंपल में ये मात्र ज्यादा पाई गई  पाई गई है. जोकि बहुत ज्यादा है और नुकसानदायक है.

चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी एंड एनवायरन्मेंटल साइंसेस ने अपनी रिसर्च के नतीजे पब्लिश किए हैं। । डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी एंड एनवायरन्मेंटल साइंसेस की प्रभारी डॉ रानी देवी इस शोध की गाइड है उनके अनुसार  बच्चों में उनकी मां के दूध के जरिए पेस्टिसाइड्स की एक बड़ी मात्रा पहुंच रही है। उन्होंने बताया की  यह स्टडी तीन साल तक की गई। उनकी योजना है की एक बार बड़े स्तर पर इस शोध को किया जाये ताकि मालूम हो सके की कितनी मात्रा में कीटनाश दूध में है.अब उनकी योजना पुरे प्रदेश के सैंपल लेकर शोध करने की है जिसके लिए वो तैयारी कर रही है. साथ ही डॉ रानी ने सरकार से भी मांग की है की सरकार ऐसी योजना बनाये जिसके चलते कीटनशको के इस्तेमाल में कमी आये.

आपको बता दे की केंद्र सरकार ने  ने ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। सरकार को इस अभियान के साथ साथ इस शोध पर भी नज़र दौड़ानी चाहिए। फ़िलहाल ये शोध सिरसा की महिलाओ के 40 सैंपल के साथ किया गया है.