Ad.

Showing posts with label current news. Show all posts
Showing posts with label current news. Show all posts

Sunday, July 26, 2015

देखिये, प्लास्टिक की बोतलों से बनता घर

आपको बता दें कि ये तस्वीर हमें सोशल साइट्स से मिली है करंट न्यूज़ इस बात की पुष्टि नहीं करता कि ऐसे मकान बनते हैं या नहीं.

Monday, July 13, 2015

पलट गया पाकिस्तान, कहा अगर एजेंडे में कश्मीर नहीं तो फिर भारत से कोई बातचीत भी नहीं

पाकिस्तान ने आज जोर देकर कहा कि वह अपनी गरिमा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और जब तक कश्मीर का मुद्दा एजेंडे में शामिल नहीं होगा, भारत के साथ कोई वार्ता प्रक्रिया नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेशी मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा, जब तक कश्मीर एजेंडे पर नहीं होगा कोई वार्ता नहीं होगी।

अजीज ने पिछले हफ्ते रूस के उफा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर पत्रकारों को यहां जानकारी देते हुए कहा कि यह तनाव हटाने पर केन्द्रित एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गरिमा और सम्मान के साथ मुद्दे पर अपने उसूली रूख पर दृढ़ है और इसपर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अजीज ने मुंबई आतंकवादी हमला मामले में लश्कर-ए-तैयबा आपरेशन कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी के खिलाफ सुनवाई पर कहा कि पाकिस्तान को इस संबंध में भारत से ज्यादा सूचना और सबूत दरकार है। भारत इससे नाराज है कि 2008 के मुंबई हमला मामले में मुकदमा लगभग नहीं चला है और यहां तक कि लखवी को अदालत ने बरी कर दिया क्योंकि पाकिस्तान सरकार आवश्यक सबूत मुहैया कराने में नाकाम रही।

अजीज ने यह भी कहा कि शरीफ ने मोदी के साथ मुलाकात में समझौता विस्फोट मामले में ज्यादा सूचना मांगी है। पिछले हफ्ते उफा में मोदी और शरीफ की तकरीबन एक घंटे की मुलाकात चली जिसमें दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच के मुद्दों पर चर्चा की।