Ad.

Showing posts with label # Murli Manohar Joshi. Show all posts
Showing posts with label # Murli Manohar Joshi. Show all posts

Friday, June 5, 2015

नितिन गडकरी का जमकर मजाक उड़ाया मुरली मनोहर जोशी ने

वाराणसी।  गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानपुर से पार्टी के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस से संबंधित कार्यक्रम में  नितिन गडकरी का जमकर मजाक उड़ाया।  कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गंगा में जो लोग जहाज चलाने की बात करते हैं उन्हें न तो इसके इतिहास के बारे में कोई जानकारी है और न ही भूगोल की। मुरली मनोहर जोशी ने गंगा की साफ-सफाई को लेकर चलाए जा रहे अलग-अलग अभियानों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि टुकड़ों गंगा की सफाई नहीं हो सकती। उन्होंने इसे लेकर नाखुशी का इजहार करते हुए नमामी गंगे अभियान पर ही सवाल खड़े कर दिए। जोशी ने कहा कि इस तरह से गंगा की सफाई संभव नहीं है। मुरली मनोहर जोशी ने तुलसी घाट पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'नमामि गंगा' जिसे कहा जा रहा है, इस अभियान के तहत जो कुछ भी केंद्र सरकार ने शुरू किया है उन्होंने उसकी समीक्षा की तो कई खामियां मिलीं। उन्होंने कहा कि 'मैंने गंगा के निकलने का प्रश्न पूछा तो कोई वैज्ञानिक नहीं बता सका। सभा के दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की गंगा को सबसे अशुद्ध माना। जोशी ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि वे सबसे शुद्ध जल से चलकर सबसे अशुद्ध जल तक पहुंच गए हैं। शुद्ध ग्लेशियर जल से सफर शुरू किया और कानपुर पहुंच गया, जहां सबसे ज्यादा प्रदूषण है। जब चले थे तब राजनीति बहुत साफ थी, अब राजनीति का प्रदूषण भी बढ़ गया है। अब हैरानी इस बात की है कि कौन सा प्रदूषण दूर किया जाए।