Ad.

Thursday, June 4, 2015

हादसे का शिकार होते-होते बची किम

मुंबई।पिछले दिनों किम कार्दशियां एक हादसे का शिकार होते-होते बच गईं, जिसमें उनकी जान भी जा सकती थी। एक कार्यक्रम के दौरान किम की ड्रेस में आग लग गई थी, लेकिन उसे समय रहते बुझा दिया गया।
'काउंसिल ऑफ फैशन डिजाइनर्स ऑफ अमेरिका' (सीएफडीए) अवॉर्ड फंक्शन में डिनर समारोह के दौरान अचानक किम की ड्रेस में आग लग गई। इस समारोह में किम काले रंग का वन पीस गाउन पहन कर पहुंची थीं। अचानक एक जलती हुई मोमबत्ती उनकी ड्रेस पर गिर गई। किम ने जैसे ही अपनी ड्रेस को आग की चपेट में आते देखा वह चिल्लाईं, इसे कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी मच गई। तभी वहां मौजूद संगीतकार फैरेल विलियम्स और उनकी पत्नी हेलेन ने तुरंत उनकी ड्रेस को आग से बचा लिया। लेकिन इस हादसे से किम काफी सहम गईं।
किम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'फैरेल विलियम्स और हेलेन का मेरी जान बचाने के लिए शुक्रिया। कल रात अवार्ड्स के बाद मेरी ड्रेस की फैदर एक मोमबत्ती की वजह से आग की चपेट में आ गई।'

एसीबी में अन्य राज्यों से आए अधिकारियों का रोका जा सकता है वेतन

नई दिल्ली।  ऐंटी-करप्शन ब्रांच (एसीबी) को लेकर चल रही रार में अब एक नया मोड़ आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि एसीबी में दूसरे राज्यों के अधिकारियों की नियुक्ति को तब तक वैध नहीं माना जा सकता है जब तक कि इसको उपराज्यपाल की मंजूरी न मिल जाए। गृह मंत्रालय के मुताबिक एसीबी में अन्य राज्यों से आए अधिकारियों का वेतन रोका जा सकता है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार अगर एलजी ने स्वीकृति नहीं दी है, तो अधिकारियों के नियुक्ति 'अवैध' हैं। अगर सर्विस नियमों को नहीं पालन नहीं किया गया है तो केंद्र सरकार अधिकारियों का वेतन रोक सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली के अधिकारियों को सैलरी देने का अधिकार केंद्र के गृहमंत्रालय के पास है। गृह मंत्रालय पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि दिल्ली एसीबी में उसकी सहमति के बिना कोई भी नियुक्ति नहीं होगी।

विश्‍व की सबसे सस्‍ती बुलेट ट्रेन भारत में चलेगी

मुंबई।विश्व की सबसे सस्ती भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन हो सकती है।  भारत की इस पहली बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी से कुछ ही महंगा होगा। जानकारी के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन में एसी फर्स्ट का किराया1895 रुपये है। वहीं बुलेट ट्रेन में इसका अनुमानित किराया 2800 रुपये होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जापान की टीम इस बारे में सर्वे कर रही है कि 320 किमी की स्पीड से चलने वाली बुलेट ट्रेन के यात्री कितना किराया दे सकते हैं। इसकी रिपोर्ट अगले माह तक रेल मंत्रालय को सौंप दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 में जब तक मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलना शुरू होगी उस वक्त तक इस रूट पर यात्रा करने वालों की संख्या करीब 40000 तक पहुंच जाएगी। इस कोरिडोर में करीब दस स्टेशन होंगे। इस रूट पर करीब 98 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा मुंबई-अहमदाबाद के बीच की 534 किमी की दूरी मौजूदा ट्रेनेें करीब आठ घंटे में पूरा करती हैं। जापान में चलने वाली टोहको शिंकांसेन 713 किमी की दूरी के लिए आठ हजार रुपये वसूलती है।

Tuesday, June 2, 2015

अभिनेत्री लीना पॉल पर धोखाधड़ी के केस दर्ज़



मुंबई, मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री लीना पॉल और उसके लिव इन पार्टनर शेखर को करीब 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. केरल में पैदा हुई लीना ने साउथ में कई फिल्में की हैं और साथ ही जॉन अब्राहम के साथ 'मद्रास कैफे' में भी नजर आई थी.
धनंजय कुलकर्णी के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से 137 विदेशी रिस्ट वॉच और 7 महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं ,दोनों गोरेगांव के एक पॉश इलाके में रहते हैं और उनके फ्लैट और ऑफिस का किराया ही कई लाख रुपये है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार लीना और शेखर ने पिछले डेढ़ सालों में इस रैकेट के जरिए करीब 10 करोड़ रुपये का घोटाला किया है और पूछताछ में कुछ और लोगों के भी नाम सामने आए हैं. दोनों आरोपियों ने एक फर्जी इनवेस्टमेंट कंपनी खोलकर निवेशकों को बेहद कम समय में 10 गुना रकम देने का वादा किया था. मगर जब निवेशक रसीद पर लिखी गई तारीख पर रकम लेने गए, तो लीना और शेखर बहाने बनाने लगे.

ऋषि कपूर ने की 'तनु वेड्स मनु रिर्टन्स' को 'प्रेम रोग' फिल्म का आधुनिक संस्करण बताया



मुंबई : ऋषि कपूर ने कंगना रनौत और आर माधवन अभिनीत 'तनु वेड्स मनु रिर्टन्स' को  'प्रेम रोग' फिल्म का आधुनिक संस्करण बताया है. ऋषि और पद्मिनी कोल्हापुरे के अभिनीत और राजकपूर निर्देशित 'प्रेम रोग' एक ऐसे व्यक्ति की प्रेम कहानी है जो एक विधवा एवं उंची हैसियत रखने वाली महिला से प्रेम करने लगता है. ऋषि ने ट्वीट किया है कि आज के समय में टीडब्ल्यूएनआर, प्रेम रोग का आधुनिक संस्करण है. फिल्म कितनी अच्छी है यह लाख बार सुना है, ऐसे में यह कहने की जरुरत नहीं है. उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में एक मध्यम वर्गीय दंपति की चार साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद की कहानी दिखायी गयी है. 22 मई को प्रदर्शित फिल्म में कंगना दोहरी भूमिका में हैं जबकि जिम्मी शेरगिल, दीपक डोबरियाल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जिशान अयूब सहायक भूमिका में हैं.