Ad.

Showing posts with label # India. Show all posts
Showing posts with label # India. Show all posts

Tuesday, June 16, 2015

आइसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में कोहली 11वें स्थान पर पहुंचे

दुबई।  विराट कोहली  आइसीसी की ओर से जारी ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में  एक पायदान खिसक कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।  विराट कोहली शीर्ष दस टेस्ट बल्लबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और मुरली विजय को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शतक लगाने का फायदा मिला है। धवन और विजय ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ शीर्ष पर पहुंचने वाले दूसरे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। मुरली विजय तीन स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि धवन 15 स्थान की लंबी छलांग के साथ 45वें पायदान पर हैंं। फातुल्ला टेस्ट में शतक से चूकने वाले अजिंक्य रहाणे भी चार अंक के फायदे के साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।



Wednesday, June 10, 2015

गर्मी के कारण 2300 लोगो कि अब तक मौत


नई दिल्ली। इस साल  भारत में 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहे पारे से अब तक गर्मी 2300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन आने वाले सालों में  भारत समेत पूर्वी और पश्चिमी तटीय इलाके भी भीषण गर्मी से तपने वाले हैं। गर्मी ना सिर्फ अत्यधिक बढ़ेगी बल्कि ग्रीष्मकाल भी अधिक लंबा होगा। देश में गर्मी की मार के साथ मौतों का सिलसिला भी और बढ़ेगा। आइआइटी-बांबे के शोधकर्ताओं ने पिछले 40 साल (1969-2009) के देश भर के 395 मौसम विभाग के स्टेशनों से तापमान के आंकड़े जुटाकर यह अध्ययन किया है। रीजनल इनवायरमेंट चेंज जरनल में प्रकाशित शोध के अनुसार भविष्य में दक्षिण भारत में तपती-झुलसती गर्मी के नजारे आम होंगे। फिलहाल तो अत्यधिक गर्मी होने के बावजूद तापमान उतना अधिक नहीं बढ़ रहा।  भावी सालों में भीषण गर्मी मई-जून के बजाय अप्रैल माह से ही शुरू हो जाया करेगी।