Ad.

Showing posts with label fraud case. Show all posts
Showing posts with label fraud case. Show all posts

Tuesday, June 2, 2015

अभिनेत्री लीना पॉल पर धोखाधड़ी के केस दर्ज़



मुंबई, मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री लीना पॉल और उसके लिव इन पार्टनर शेखर को करीब 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. केरल में पैदा हुई लीना ने साउथ में कई फिल्में की हैं और साथ ही जॉन अब्राहम के साथ 'मद्रास कैफे' में भी नजर आई थी.
धनंजय कुलकर्णी के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से 137 विदेशी रिस्ट वॉच और 7 महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं ,दोनों गोरेगांव के एक पॉश इलाके में रहते हैं और उनके फ्लैट और ऑफिस का किराया ही कई लाख रुपये है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार लीना और शेखर ने पिछले डेढ़ सालों में इस रैकेट के जरिए करीब 10 करोड़ रुपये का घोटाला किया है और पूछताछ में कुछ और लोगों के भी नाम सामने आए हैं. दोनों आरोपियों ने एक फर्जी इनवेस्टमेंट कंपनी खोलकर निवेशकों को बेहद कम समय में 10 गुना रकम देने का वादा किया था. मगर जब निवेशक रसीद पर लिखी गई तारीख पर रकम लेने गए, तो लीना और शेखर बहाने बनाने लगे.