Ad.

Showing posts with label indian army. Show all posts
Showing posts with label indian army. Show all posts

Thursday, June 11, 2015

...क्या फर्जी है विजय चिह्न बनाती सैनिकों की ये तस्वीर?

11:49 PM Posted by Unknown , , , , No comments
नई दिल्लीः भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर उग्रवादियों का सफाया किया तो हेलीकॉप्टर की पृष्ठभूमि में देश के बहादुर सैनिकों की ये तस्वीर मीडिया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया था, जाहिर है विजय चिह्न बनाते जवानों के इस फोटो को सबने हाथोहाथ लिया। लेकिन इसके तुरंत बाद देश के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ये फोटो उसने जारी ही नहीं की है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर के ट्वीट के बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि क्या ये फोटो फर्जी है लेकिन आज सुबह एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने रक्षा मंत्रालय के ट्वीट के जवाब में एक और ट्वीट किया जिसके मुताबिक ये फोटो भले ही रक्षा मंत्रालय ने जारी किया हो लेकिन भारतीय सेना के एडीजी पब्लिक इन्फोर्मेशन ने बताया है कि उन्होंने ये दो फोटो जारी नहीं किए हैं लेकिन उन्होंने इन फोटो की पुष्टि की और निवेदन किया कि हम चेहरे ब्लर कर दें। हमने उसके बाद ही ये फोटो रिलीज किए।

गौरतलब है कि एएनआई ने ट्विटर पर जारी इस तस्वीर को म्यांमार में भारतीय सेना द्वारा किए गए हमले पर गई टीम बताया था। न्यूज एजेंसी ने 10 जून को एक के बाद एक तीन तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की थीं। इसमें बताया गया था कि ये वही टीम है, जिसने म्यांमार सीमा के अंदर जाकर उग्रवादियों का सफाया किया।

न्यूज एजेंसी ने तस्वीरों को जारी करते समय सभी चेहरों की पहचान मिटा दी थी।