Ad.

Showing posts with label ban. Show all posts
Showing posts with label ban. Show all posts

Tuesday, June 9, 2015

बहरीन ने लगाईं भारत से आयात की 'मैगी' पर रोक

12:07 AM Posted by Unknown , , , , , , , No comments
दुबई, बहरीन ने भारत से  आयात  की गयी 'मैगी' पर रोक लगा दी है. यह अस्थाई रोक उन रपटों के बाद लगी है, जिनके मुताबिक इस लोकप्रिय उत्पाद में सीसे की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'मैगी' नूडल्स के उन सैकड़ों पैकेट को जब्त करने के आदेश दिए हैं, जो स्थानीय व्यापारियों द्वारा दुकानों को भेजे जा रहे थे. 'गल्फ डेली न्यूज' ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है, 'स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के बंदरगाहों पर सतर्कता बढ़ाने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में बनी नूडल्स बहरीन में नहीं आ सके.'
अधि‍कारी के मुताबिक, इसके अलावा स्वास्थ्य निरीक्षक दुकानों से भारत में बनी 'मैगी' नूडल्स के पैकेट हटवाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं. देश भर में इस तरह की कार्रवाई में लगभग 360 पैकेट जब्त किए गए हैं.