Ad.

Showing posts with label Sushma Swaraj. Show all posts
Showing posts with label Sushma Swaraj. Show all posts

Friday, July 24, 2015

जब तक सुषमा इस्तीफा नहीं देती, संसद नही चलने देंगे: राहुल गांधी

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश के अनंतनाग से सुषमा स्वराज के इस्तीफे ना दिए जाने तक संसद ना
चलने देने की बात कही है। राहुल ने कहा मोदी सरकार दागी मंत्रियों को बचा रही है।

व्यापमं मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा इस मामले में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है चुनावो में इतना बोलने वाले मोदी अब चुप क्यों है।


आपको बता दें कि राहुल गांधी आज आंध्रप्रदेश के दौरे पर है। आज उन्होनें 3 किमी. की पदयात्रा की और 47 किसानों की विधवाओं को 50-50 हजार रुपए के चैक भी बांटे।

Saturday, June 13, 2015

मलेशिया में फंसे है बिहार के 67 मजदूर

11:47 AM Posted by Unknown , , , No comments

मलेशिया :मलेशिया में बिहार के 67 मजदूर फंसे है . नौकरी के नाम पर मलेशिया पहुंचे इन लोगों ने भूख और प्रताड़ना से परेशान होकर भारतीय दूतावास की शरण ली है. घटना की सूचना मिलने के बाद से उनके परिजनों का यहां रो-रो कर बुरा हाल है. वैशाली जिले के रोहना गांव के सुबोध सिंह, रुपेश सिंह और ठीकहा के शिवानंद सिंह और अजित कुमार स्थानीय एजेंटो के कहने पर मलेशिया नौकरी करने गए थे. विदेश में नौकरी और अच्छी तनख्वाह की आस लगाए इन लोगों के लिए मलेशिया पहुंचते ही परेशानी शुरू हो गई.
बताया जाता है कि 10 से 18 मई के बीच बिहार के कई जिलों के करीब 67 लोगों का स्थानीय एजेंट ने पटना में इंटरव्यू कराया और मलेशिया में अच्छी नौकरी की बात की थी. नौकरी के बदले हर शख्स से 70,000 रुपये भी लिए गए थे. लेकिन मलेशिया पहुंचने के बाद सबको जबरन शौचालय साफ कराने और झाड़ू लगाने को मजबूर किया जाने लगा.   इस मामले में पूर्व स्थानीय सांसद आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस मसले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करके उनसे फंसे लोगों की वापसी सुनिश्चित कराने का निवेदन किया है.