Ad.

Showing posts with label Salman Khan. Show all posts
Showing posts with label Salman Khan. Show all posts

Monday, July 20, 2015

सलमान की फिल्म देखकर रो पड़े आमिर!

9:18 AM Posted by Unknown , , No comments
बॉलिवुड मे मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने जब बॉलिवुड के दबंग सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'बजरंगी भाईजान' देखी तो अपने आंसू नहीं रोक पाए।

फिल्म देखकर निकले आमिर कुछ इस तरह कैमरे में कैद हो गए।सलमान ने खासतौर आमिर और उनके परिवार को इस फिल्म के लिए आमंत्रित किया था।
 आमिर ने फिल्म की बहुत तारीफ की और कहा कि सबको यह फिल्म देखनी चाहिए।

फिल्म देखने के बाद आमिर ने फिल्म और कलाकारों की तारीफ में एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए।






सौजन्य: INDIA TIMES NEWS

Sunday, July 19, 2015

'बजरंगी भाईजान' में सलमान का अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय: आमिर खान

5:44 PM Posted by Unknown , , No comments
मुंबई : अभिनेता आमिर खान अपने दोस्त सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ‘पीके’ फिल्म के अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा कि वह इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म से बहुत प्रभावित हुए हैं।

अभिनेता ने ट्वीट किया, अभी अभी बजरंगी भाईजान देखकर आया। बेहतरीन। सलमान की अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म। सलमान का अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में सलमान हनुमान के भक्त बने हैं जो एक गूंगी पाकिस्तानी बच्ची को उसके घरवालों से मिलाने के लिए वापस उसके वतन पहुंचाते हैं।

आमिर ने फिल्म के लेखन की तारीफ की है और साथ ही ‘सच में एक खास’ फिल्म बनाने के लिए निर्देशक कबीर खान की भी प्रशंसा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, शानदार कहानी, बेजोड़ पटकथा, दिल को छूने वाले संवाद। शानदार लेखन। कबीर खान ने सच में एक खास फिल्म बनायी है। ‘धूम 3’ के स्टार ने साथ ही फिल्म में पाकिस्तानी बच्ची का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार हष्राली मल्होत्रा की भी तारीफ की। आमिर ने कहा, और वह छोटी बच्ची तो बहुत ही लाजवाब है। वह आपका दिल चुरा लेती है। ‘बजरंगी भाईजान’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई है।

सौजन्य: ZEE NEWS

Friday, July 17, 2015

'बजरंगी भाईजान' रिव्यू: अलग किरदार में छाए सलमान, मनोरंजन से भरपूर मेलोड्रामा

नई दिल्ली : बजरंगी भाईजान एक ऐसा मेलोड्रामा है जिसमें एक परम्परावादी व्यक्ति परम्पराओं, समाज, कानून ,सुरक्षा और कट्टर राष्ट्रवाद से लड़ते हुए छह साल की एक मूक पाकिस्तानी लड़की को उसके गांव पहुंचाता है। यह फिल्म पहले की ही तरह पूरी तरह से सलमान खान के इर्द गिर्द घूमती है ।
फिल्म में सलमान खान अपनी पिछली फिल्मों की तरह न तो रोमांचक संवाद बोलते दिखे हैं न ही स्टंट सड़क पर विलेन के साथ लड़ाई करते। फिल्म में सलमान का बिना शर्ट का एक भी दृश्य नहीं है। हालांकि एक आध दृश्य में जब लड़की की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है ,वहां उन्हें बल इस्तेमाल करते देखा जा सकता है । जहां यह फिल्म एक ओर सलमान के पक्के प्रशंसकों को थोड़ा निराश कर सकती है वहीं इस फिल्म को देखने के बाद सलमान के कुछ नए प्रशंसक भी बन सकते हैं।
इस फिल्म में सलमान एक बेहद अलग अंदाज में दिखे हैं, पर यह अंदाज लोगों के दिलों में कितनी जगह बना पाता है यह आने वाले समय में फिल्म को लोगों से मिलने वाली प्रतिक्रिया से ही साफ हो पाएगा। बजरंगी भाईजान की कहानी की शुरूआत पाकिस्तान के एक गांव में होती है जहां एक बच्ची का जन्म हुआ है । छह साल बाद यह बच्ची शाहिदा (हर्षाली मल्होत्रा) समझौता एक्सप्रेस में सफर के दौरान भारत में ही छूट जाती है।
शाहिदा बोलने में अक्षम हैं, वह भारत में बजरंग बली के भक्त पवन कुमार चतुर्वेदी (सलमान खान) को मिल जाती है। जिसके बाद वह उसे मुन्नी कहना शुरू कर देते हैं। यहीं से फिल्म की असली कहानी शुरू होती है जिसमें पवन समाज और कानून से लड़ते हुए और अपनी जान पर खेलते हुए मुन्नी को उसके पाकिस्तान स्थित गांव पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करता है। उनके इस कठिन लक्ष्य को पूरा करने में उनकी प्रेमिका रसिका (करीना कपूर) भी उनकी मदद करती है। पवन प्रतापगढ़ से दिल्ली आने के बाद से रसिका के घर में ही रहते हैं। जहां उसे रसिका से प्यार हो जाता है।
इंटरवल के बाद चांद नवाब (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की एंट्री से फिल्म को एक नया जोश मिलता है। नवाब एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं जो मुन्नी को उसके घर पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुन्नी को उसके घर पहुंचाने के इस सफर में पवन और नवाब के बीच कई मजेदार दृश्य भी हैं। फिल्म सलमान खान की अन्य फिल्मों की तरह भले ही मसोलदार नहीं है पर फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा की बिना कुछ कहे सब कुछ कह जाने वाली लाजवाब अदाकारी आकषर्ण का केंद्र जरूर है। हर्षाली के जबरदस्त एवं सहज अभिनय और फिल्म के कट्टर राष्ट्रवाद के खिलाफ दिए संदेश के लिए आप यह फिल्म देख सकते हैं।

सौजन्य: Zee News

Friday, June 12, 2015

बजरंगी भाईजान का ट्रेलर अगले हफ्ते होगा रिलीज

11:39 AM Posted by Unknown , , No comments

नई दिल्ली,  फ़िल्म बजरंगी भाईजान के  फर्स्ट लुक को  लोगो द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है अब ऐसे में फिल्म के ट्रेलर को लेकर सब में उत्साह स्वाभाविक ही है. जानकारी अनुसार फिल्म के ट्रेलर को जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा. यह अगले हफ्ते रिलीज हो सकता है. यह बजरंगी भाईजान का खुमार ही है कि शाहरुख खान और आमिर खान तक ने उसकी तारीफ कर डाली.

Wednesday, December 10, 2014

Sunday, December 7, 2014