Ad.

Showing posts with label Rajnath Singh. Show all posts
Showing posts with label Rajnath Singh. Show all posts

Monday, July 27, 2015

गुरदासपुर आतंकी हमले पर पीएम ने बुलाई बैठक!

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गुरदासपुर में हुए आतंकवादी के हमले के मद्देनजर अहम बैठक बुलाई है। फिलहाल कई वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक चल रही है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। राजनाथ ने कहा कि मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की है जिन्होंने मुझे गुरदासपुर में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा बलों को घटनास्थल भेजा गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और उन्हें भरोसा है कि स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा। सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय गृह सचिव एल सी गोयल से भी बात की। उन्होंने गुरदासपुर में स्थिति की समीक्षा की जहां सेना की वर्दी पहने तीन से चार संदिग्ध आतंकवादियों ने आज तड़के एक बस पर गोलीबारी की और एक पुलिस थाने पर हमला किया। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरदासपुर में हुए आतंकवादी के हमले के मद्देनजर अहम बैठक बुलाई है।

गोयल ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक से बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने का वादा किया। गृहमंत्री ने बीएसएफ को आदेश दिया कि वह पुलिस की मदद के लिए बलों को तत्काल गुरदासपुर भेजे। उन्होंने बीएसएफ से पाकिस्तान से सटी संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। एनएसजी के कमांडो भी पंजाब रवाना हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की तत्काल प्राथमिकता संदिग्ध आतंकवादियों को बेअसर करना है।

सौजन्य: IBN7 NEWS

Tuesday, June 16, 2015

अरविंद केजरीवाल मिले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से

10:43 AM Posted by Unknown , , , , No comments

 नई दिल्ली, उप राज्यपाल नजीब जंग से लंबे समय से चले रहे टकराव के बीच सोमवार को केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.
जानकारी के अनुसार  केजरीवाल ने राजनाथ को बताया कि किस तरह उप राज्यपाल से चल रहे टकराव की वजह से उन्हें दिल्ली से जुड़े अहम फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर दिल्ली वालों को भुगतना पड़ रहा है. गृह मंत्री ने केजरीवाल से मुलाकात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी.
सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने गृह मंत्री को इस मामले में दखल देने के लिए कहा है, ताकि उनके काम में हस्तक्षेप न हो.