Ad.

Showing posts with label #Gurdaspur Attack. Show all posts
Showing posts with label #Gurdaspur Attack. Show all posts

Monday, July 27, 2015

गुरदासपुर आतंकी हमले पर पीएम ने बुलाई बैठक!

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गुरदासपुर में हुए आतंकवादी के हमले के मद्देनजर अहम बैठक बुलाई है। फिलहाल कई वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक चल रही है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। राजनाथ ने कहा कि मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की है जिन्होंने मुझे गुरदासपुर में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा बलों को घटनास्थल भेजा गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और उन्हें भरोसा है कि स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा। सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय गृह सचिव एल सी गोयल से भी बात की। उन्होंने गुरदासपुर में स्थिति की समीक्षा की जहां सेना की वर्दी पहने तीन से चार संदिग्ध आतंकवादियों ने आज तड़के एक बस पर गोलीबारी की और एक पुलिस थाने पर हमला किया। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरदासपुर में हुए आतंकवादी के हमले के मद्देनजर अहम बैठक बुलाई है।

गोयल ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक से बात की और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने का वादा किया। गृहमंत्री ने बीएसएफ को आदेश दिया कि वह पुलिस की मदद के लिए बलों को तत्काल गुरदासपुर भेजे। उन्होंने बीएसएफ से पाकिस्तान से सटी संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। एनएसजी के कमांडो भी पंजाब रवाना हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की तत्काल प्राथमिकता संदिग्ध आतंकवादियों को बेअसर करना है।

सौजन्य: IBN7 NEWS