Ad.

Showing posts with label Poor. Show all posts
Showing posts with label Poor. Show all posts

Wednesday, June 17, 2015

मोदी सरकार किसानों के शोषण में आगे और विकास में पीछे है : राहुल

11:21 AM Posted by Unknown , , , , No comments

रायपुरमंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राहुल गांधी ने  मोदी पर प्रहार किया हैराहुल गांधी ने केंद्र के साथ ही राज्य के रमन सिंह सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा  कि सरकार किसानों के शोषण में आगे और विकास में पीछे है. राहुल ने कहा, 'राज्य में जिस तरह विकास हो रहा है, उससे किसानों और आम लोगों को कोई लाभ नहीं हो रहा है. केवल कुछ उद्योगपतियों को लाभ हो रहा है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह का विकास चाहती है, जिसमें किसानों और आम लोगों का विकास हो. उन्होंने कहा, 'मैं यह कसम खाने आया हूं कि किसी की भी जमीन उद्योग के लिए मुफ्त में नहीं ली जाएगी.' राहुल ने यह बात साराडीह से बरभाठा तक की. उन्होंने पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा के दौरान क्षेत्र में बांध और कंपनियों से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात भी की. पदयात्रा सुबह सात बजे साराडीह के खरसियां से शुरू हुई और 11 बजे बरभाटा में समाप्त हो गई.

Friday, June 12, 2015

मात्र 4500 रुपये में अपने ही बेटे को बेचा

12:38 AM Posted by Unknown , , , , No comments
त्रिपुरा : खोवाई में एक दंपति ने अपने नवजात बेटे को बेच दिया, दंपति ने महज 4500 रुपये में अपने एक दिन के बेटे को पश्चिमी त्रिपुरा में मंदई प्रखंड माधबबारी के एक नि:संतान दंपति को बेच दिया.
घटना सामने आने पर उठे विवाद के बाद में सरकार ने एक एनजीओ के जरिए बच्चे को अनाथालय को दे दिया. विडंबना यह है कि उस नवजात का भाग्य अब भी उसके जैविक माता-पिता के हाथों में हैं, क्योंकि सरकार उनसे यह पूछेगी कि वे बच्चे को पालना चाहते हैं या नहीं?

नवजात के पिता रंजीत टंटी ने बताया, 'जब मेरी पत्नी तीन महीने की गर्भवती थी, तब हमने एक स्थानीय डॉक्टर से गर्भपात कराने के लिए आग्रह किया था, लेकिन पड़ोसियों ने हमें गर्भपात नहीं कराने की सलाह दी. मुझे ऐसे व्यक्ति से मिलाया गया, जो बच्चे की परवरिश के लिए तैयार था.'

उन्होंने बताया कि वह लकड़ियां बेचकर परिवार चलाता है. बेटे के पैदा होने के अगले ही दिन एक नि:संतान दंपति को भेंट कर दिया. उन्होंने हमें 4500 रुपये भी दिए थे. घटना स्थानीय मीडिया में सार्वजनिक होने पर इसे राजनीतिक रंग दे दिया गया. मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने घटना के जांच के आदेश भी दे दिए.