मुंबई, जहरीली शराब
पीने से
उपनगरीय क्षेत्र
मलाड में 53 की
मौत हो
गई है
जबकि 28 अन्य
लोगों की
हालत गंभीर
बनी हुई
है। पुलिस आयुक्त के
अनुसार, पूरे
मामले की
जांच अपराध
शाखा को
सौंप दी
गई है।
लापरवाही के
आरोप में
मालवणी पुलिस
थाने के
वरिष्ठ पुलिस
निरीक्षक प्रकाश
पाटिल सहित
आठ पुलिसकर्मियों
को निलंबित
कर दिया
गया है।
मुंबई पुलिस
के प्रवक्ता
धनंजय कुलकर्णी
ने बताया
कि मामले
में तीन
लोगों को
गिरफ्तार किया
गया है।
इनके खिलाफ
भारतीय दंड
संहिता (आइपीसी)
की कई
धाराओं में
मामला दर्ज
किया गया
है। गौरतलब है की
यह घटना
मलाड में
गामदेवी जुरासिक
पार्क के
नजदीक लक्ष्मी
नगर की
झुग्गी बस्ती
की है।
यहां बुधवार
रात इन
झुग्गी बस्तियों
में रहनेवाले
कुछ लोगों
ने वहां
केस्थानीय बार में जाकर कच्ची
शराब पी
थी। गुरुवार
की सुबह
तक इनमें
से अधिकतर
लोगों के
पेट में
दर्द होने,
आंखों में
जलन एवं
उल्टियां होने
लगी थीं।
परिवार के
लोग उन्हें
लेकर निकट
के अस्पतालों
की ओर
भागे लेकिन
उनमें से
कुछ की
मौत तो
रास्ते में
ही हो
गई थी।
Ad.
Showing posts with label # Mumbai. Show all posts
Showing posts with label # Mumbai. Show all posts
Saturday, June 20, 2015
बरसात के कारण मुंबई में दो की मौत
11:12 AM
Posted by Unknown
# BMC, # Brihanmumbai Municipal Corporation, # Devendra Fadnavis, # Harbour Line, # Heavy Rain, # Maharashtra, # monsoon, # Mumbai, # Mumbai Rain, # Mumbai Suburban Railway
No comments
मुंबई, मुंबई
और उसके
उपनगरों में
बरसात से
बाढ़ के
हालात हो
गए हैं।
मूसलाधार बारिश
से सड़कों
पर जलभराव
के कारण
सामान्य जनजीवन
थम गया
है। वहीं,
बागेश्वर में
कल रात
हुई मूसलाधार
बारिश से
घरों में
पानी घुस
गया। मंडलसेरा
गांव मे
नाला डायवटॅ
होने से
अफरा तफरी
मच गई।
पानी जमा
होने से
मकानों को
खतरा होने
की संभावना
है। इसे
देखते हुए
लोगों ने
अपने घरों
से भाग
कर जान
बचाई।
इस दौरान मुंबई में हवाई
सफर से
लेकर सेंट्रल
रेलवे और
लोकल ट्रेनों
की सेवा
भी बंद
करनी पड़ीं।
एक ही
दिन में
दस दिन
जितनी रिकार्ड
बारिश होने
के बीच
हाई टाइड
का खतरा
भी मंडरा
रहा है।
शनिवार और
रविवार को
मौसम ऐसा
ही रहने
की चेतावनी
जारी हुई
है।
गुरुवार रात को मुंबई
के वडाला
इलाके में
बारिश के
दौरान जलमग्न
रास्ते में
बिजली का
जिंदा तार
छू जाने
से रंजीत
गुप्ता (60) और गौरव कार्निक (5) की
मौत हो
गई। कई
अन्य इलाकों
में मेनहोल
खुले होने
से कुछ
हादसे हुए।
मुंबई में
लगातार बारिश
से दादर,
घाटकोपर, सायन
जैसे 21 निचले
इलाकों में
पानी भरा
है। यहां
सभी जगह
पानी घरों
में कमर
तक आ
गया। सड़कों
पर पानी
में नदी
जैसा बहाव
है।

