Ad.

Sunday, June 14, 2015

20 पुलिसवालों को तालिबानी आतंकियों ने मार गिराया

11:58 AM Posted by Unknown , , , No comments

बगदाद,  जांच चौकियों पर उग्रवादियों के हमले से  अफगानिस्तान के  दक्षिणी हेलमंद प्रांत में  20 पुलिस अधिकारी मारे गए.  पुलिस और सैन्य अभियानों के संयुक्त समन्वय विभाग के प्रमुख मोहम्मद इस्माइल होतक ने बताया कि लंबे समय से तालिबान के गढ़ रहे मूसा काला जिले में बीती रात जांच चौकियों पर उग्रवादियों ने हमले किए. उन्होंने बताया कि हमले में 10 पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं और तालिबान को भी काफी नुकसान हुआ है. अधिकारी के अनुसार, 'लड़ाई जारी है और अन्य जिलों से सुरक्षा बलों को बुला कर घटना स्थल पर भेजा गया है'. गौरतलब है कि हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है.


0 comments:

Post a Comment