Ad.

Sunday, July 19, 2015

मिड डे मिल की हकीकत बताने पर 35 छात्रों की बेरहमी से पिटाई, कई की उंगलियां टूटी

#जहानाबाद #बिहार मिड डे मिल (एमडीएम) की जांच के दौरान नालंदा के एक स्‍कूल में कार्यक्रम पदाधिकारी से छात्र-छात्राओं को सच बोलना बेहद महंगा पड़ा है.

नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र के नेरूत गांव स्थित मिडिल स्‍कूल के विद्यार्थियों को सच बोलने पर हेडमास्‍टर ने ही उनकी जमकर पिटाई कर दी. छात्र- छात्राओं की इतनी ही गलती थी कि मिड डे मिल की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने उन्‍होंने घटिया खाना मिलने की शिकायत की थी.

इस बात से गुस्साई स्‍कूल की हेडमास्‍टर ज्योति कल्याण ने 35 स्‍टूडेंट्स को एक कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की. इसके कारण छात्र-छात्राओं के शरीर पर गंभीर चोंटे भी आई हैं.

छात्रों पर टूटा कहर
मिड डे मिल की हकीकत बताने पर 35 छात्रों की बेरहमी से पिटाई, कई की उंगलियां टूटी   

दो दिन पहले ही मध्याह्न भोजन योजना की जांच बिहारशरीफ के अधिकारियों ने की थी. जांच के दौरान छात्राओं ने अनियमितता का आरोप लगाया था.

जांच के बाद अधिकारी तो लौट गए, लेकिन अगले ही दिन छात्रों पर कहर टूट पड़ा. 35 छात्रों को एक कमरे में बंद कर उनकी बुरी तरह पिटाई की गई. छात्रों के शरीर पर काफी चोटें आई हैं. कई बच्चों की तो उंगली तक टूट गई.

इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्‍सा फूट पड़ा और स्‍कूल पहुंचकर उन्‍होंने जमकर हंगामा किया. ऐसे में स्‍कूल की हेडमास्‍टर वहां से फरार हो गई. फिलहाल इस मामले की जांच शिक्षा विभाग के अधिकारी कर रहे हैं. अब परिजनों ने प्रधानाध्यापिका पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.

मिड डे मिल की गुणवत्‍ता बेहद खराब

दरअसल, विद्यार्थियों ने पदाधिकारी के सामने कहा था कि मिड डे मिल में दाल तो पानी जैसा रहता है. खिचड़ी में ज्यादा पानी मिला दिया जाता है. इससे गुस्साईं प्रधानाध्यापिका ज्योति मैडम ने छात्रों से कहा कि तुम लोग हमारी नौकरी ले लोगे और बांस के बेत से उनलोगों को कमरे का दरवाजा बंद कर खूब पीटा.

पीड़ित छात्र के परिजन ने बताया कि कुछ लोग बगल में ही बैठे थे. छात्रों के हंगामे को सुनकर वे लोग आए तो पता चला कि ज्योति कल्याण ने उनकी बेदर्दी से पिटाई की है.

उच्च अधिकारियों से शिकायत

इस मामले में मुखिया अनीता सिंह का कहना है कि सच बोलने के एवज में प्रधानाध्यापिका ज्योति कल्याण ने बच्चों की बेदर्दी से पिटाई की है. अनीता ने कहा कि हेडमास्टर के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिलीं हैं. लड़कियों को भी उन्होंने जमकर पीटा है. प्रभारी प्रधानाध्यापिका की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की जाएगी.

सौजन्य : NEWS 18

नोएडा में एक और ‘निठारी कांड’, 15 बच्‍चियों से रेप कर हत्‍या कर देता था बस कंडक्‍टर

#मेरठ #उत्तर प्रदेश देश की राजधानी से सटे नोएडा में एक बार फिर से निठारी कांड जैसी घटना का खुलासा हुआ है. पुलिस के हत्‍थे चढ़े एक बस कंडक्‍टर पर 15 बच्‍चियों का रेप करने और उनकी हत्‍या करने का आरोप लगा है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी बस कंडक्‍टर का नाम रविंद्र है. रविंद्र पर आरोप है कि वह दिल्‍ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद से बच्‍चियों को अगवा करता था. वह तीन-चार साल के उम्र की बच्‍चियों का अपहरण करता था. वह उन बच्‍चियों के साथ बेदर्दी से रेप करता था.

अपनी इस करतूत को दुनिया से छुपाने के लिए आरोपी बस कंडक्‍टर रेप के बाद बच्‍चियों की हत्‍या कर सुनसान इलाकों में शव को ठिकाने लगा देता था.

शुरुआती पूछताछ में 22 वर्षीय आरोपी बस कंडक्‍टर ने स्‍वीकार किया है कि वह पिछले दो साल से इस वारदात को अंजाम दे रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी बस कंडक्‍टर सीरियल किलर बन चुका था.
नोएडा में एक और

मालूम हो कि 2006 नवंबर-दिसंब में नोएडा के सेक्‍टर 33 स्‍थित निठारी गांव में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ था. निठारी गांव में स्थित मोनिंदर सिंह पंधेर के घर के पीछे और आसपास बच्चों और महिलाओ के कंकाल मिले थे.

उस समय पुलिस ने पंधेर और कोली पर 19 बच्चों और महिलाओं की हत्या और रेप का आरोप लगाया था. निठारी कांड में मोनिंदर सिंह पंधेर को भी अभियुक्त बनाया गया था, लेकिन पहले मामले में उन्हें अदालत ने बरी कर दिया है. जांच में पता चला कि पंधेर के घर में नौकरी करने वाला सुरेंद्र कोली इन वारदातों को अंजाम देता था, जिसे कोर्ट से फांसी की सजा मुकर्रर हो चुकी है. हालांकि वह अभी जेल में ही है.

सौजन्य : NEWS18

पिंक पेंथर को चीयर करेगी अमिताभ बच्‍चन की पोती आराध्‍या, दर्शकों में भी क्रेज

#जयपुर #राजस्थान प्रो-कबड्‌डी लीग का क्रेज परवान पर है. पिंक पेंथर के खिलाड़ी उत्‍साहित हैं कि उनके प्रसंशकों की सूची में अमिताभ बच्‍चन की पोती और अभिषेक बच्‍चन की पुत्री आराध्‍या भी हैं.

मुबंई से शुरूआत

शविार को मुंबई में प्रो-कबड्‌डी लीग के आगाज के साथ ही अगले 37 देश के 8 शहरों में अब कबड्‌डी-कबड्‌डी की गूंज रहेगी. लीग का प्रमोशनल सॉन्ग गाने के बाद अमिताभ बच्चन ओपनिंग सेरेमनी में राष्ट्रगान भी गाएंगे. आठ टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का उद्घाटन मैच चैम्पियन जयपुर पिंक पेंथर्स और यू मुम्बा के बीच मुम्बई के एसवीपी स्टेडियम में  होगा.

आराध्‍या करेगी चीयर
पिंक पेंथर को चीयर करेगी अमिताभ बच्‍चन की पोती आराध्‍या, दर्शकों में भी क्रेज   

प्रो-कबड्‌डी लीग में सबकी निगाहें इस बार नन्‍हीं प्रसंशक आराध्‍या पर हैं. खुद अभिषेक बच्‍चन आराध्‍या के कबड्डी क्रेज का जिक्र अपने प्रमोशन ट्यूर में कर चुके हैं. आराध्‍या के साथ जयपुर में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन भी ऐश्वर्या राय बच्चन भी यहां शिकरत करने वाली हैं.

टीम भी उत्‍साहित

लीग की शुरूआत में बेहतर प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लेने वाले पिंक पेंथर का उत्‍साह चरम पर हैं. इसकी बड़ी वजह हैं प्रसंशकों की सूची में आराध्‍या का जुड़ना. पिंक पेंथर के सबसे अनुभवी खिलाड़ी नवनीत गौतम ने न्‍यूज18/ईटीवी को बताया कि बच्‍चन फैमिली की सबसे नन्‍हीं सदस्‍या आराध्‍या पिंक पेंथर को चीयर करें इससे जोश और उत्‍साह दौगुना होना स्‍वाभाविक हैं. पिंक पेंथर अपने पुराने प्रदर्शन को और दमदार तरीके से दोहराना चाहेंगी.

सौजन्य : NEWS 18

नरेंद्र मोदी बोले, संसद के मॉनसून सत्र में होगा विपक्ष से '' मुकाबला ''

जम्मू।
संसद का मानसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। इसी माह की 21 तारीख को संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार किया कि संसद के मानसून सत्र में ‘मुकाबला’ होगा। कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता गिरधारी लाल डोगरा की जन्मशती समारोह को यहां संबोधित करते हुए मोदी ने यह बात कही कि जहां उनके साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने मंच साझा किया।

परिवारवाद एवं छुआछूत की राजनीतिक विचारधारा का पुरजोर विरोध करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परस्पर विरोध लोकतंत्र की खूबसूरती है। कांग्रेस नेताओं की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि आज हम लोग मस्ती में यहां बैठे हैं, लेकिन देखिएगा कि कुछ दिनों बाद कैसा मुकबला होता है।

यह लोकतंत्र का दर्पण है और यहां राजनीतिक छुआछूत नहीं होता है।’ संसद में विपक्ष द्वारा घेरे जाने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ राजग के वरिष्ठ मंत्रियों की कल दिल्ली में बैठक हुई थी। इसमें अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार के विधायी कामकाज को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। विपक्षी दल व्यापमं घोटाला, ललित मोदी विवाद, सामाजिक आर्थिक और जाति गणना जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की घोषणा कर चुके हैं।

सौजन्य : SAMACHAR JAGAT NEWS

फर्स्ट डे कलेक्शन: 'एक था टाइगर' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'बजरंगी भाईजान'

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर आई सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बंपर ओपनिंग की है।  बजरंगी भाईजान सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म है लेकिन क्या बजरंगी का पहले दिन का कलेक्शन धमाकेदार था। क्या बजरंगी भाईजान ने रिलीज वाले दिन कोई रिकॉर्ड तोड़ा? आईए जानते हैं।

पाकिस्तान वाला एंगल, प्यारी सी बच्ची वाला ट्राएंगल। शुक्रवार को सिनेमाघरों में बजरंगी आई लेकिन नहीं कर सकी रिकॉर्डतोड़ कमाई। शुक्रवार देर रात तक बजरंगी भाईजान की कमाई सिर्फ 27.25 करोड़ के आसपास ही हो पाई है।

दर्शकों से सलमान को उम्मीद थी कि उनकी झोली भरेगी लेकिन अफसोस ईद से ठीक एक दिन पहले रिलीज का जबरदस्त फायदा सलमान की फिल्म को नहीं हो सका। कमाई 27.25 करोड़ तक पहुंच कर थम गई। तो पहले दिन की कमाई के फिगर ने सबको शांत कर दिया है जो सोच रहे थे कि इस फिल्म में दम नहीं। रमजान वाले दिन 27.25 करोड़ की कमाई हुई।

ईद पर सलमान की ये छठी फिल्म है और पहले दिन के कलेक्शन के मामले में बजरंगी एक था टाइगर तक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। एक था टाइगर का पहले दिन का कलेक्शन तकरीबन 31 करोड़ था जबकि बजरंगी सिर्फ 27.25 करोड़ ही बटोर सकी। वहीं बजरंगी भाईजान से ये भी उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म हैप्पी न्यू इयर के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी, लेकिन अफसोस ये भी नहीं हो सका।

हैप्पी न्यू ईयर ने ओपनिंग डे पर 47 करोड़ की कमाई की थी जबकि बजरंगी 28 करोड़ में ही सिमट गई। वहीं बाहुबली पर भी बजरंगी भारी पड़ गया। आंकड़े बजरंगी को परेशान कर देने वाले हैं। अबतक बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्डस पर नजरें डालें तो ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा 50 करोड़ की कमाई बाहुबली ने की है।

दूसरे नंबर पर ओपनिंग डे पर 44.97 करोड़ की कमाई के साथ हैप्पी न्यू ईयर है। तीसरे नंबर पर 36.22 करोड़ की कमाई के साथ धूम 3 है। और चौथे नंबर पर है 33.12 करोड़ की कमाई के साथ चेन्नई एक्सप्रेस। फर्स्ट डे कलेक्शन में पांचवे नंबर पर सिंघम रिर्टन्स है जिसने 30 करोड़ की कमाई की थी और छठे नंबर 27.54 करोड़ की कमाई के साथ बैंग-बैंग हैऔर सातवें नंबर पर बजरंगी पर 27.25 करोड़ पर ही ब्रेक लग गया। ऐसे में अब उम्मीद शनिवार और रविवार पर है। दर्शकों का रिएक्शन तो अच्छा है लेकिन कलेक्शन बजरंगी का बड़ा कच्चा है। अब खुद ईद वाले दिन खानसाहब ने आकर गुजारिश की है तो शायद आज और रविवार को अच्छी खबर आए। इस बार ईद सलमान के लिए ईदी लेकर आए।


सौजन्य : IBN7 NEWS