Ad.

Sunday, July 19, 2015

ईद के मौके पर 'रईस' शाहरुख ने 'बजरंगी' सलमान से बिरयानी के लिए कहा

12:31 AM Posted by Unknown , , , No comments
नई दिल्ली

बॉलिवुड के दो बड़े खान सितारों ने ईद के मौके पर दोस्ती का संकेत देते हुए दिखाया कि उनका इरादा किसी तरह के टकराव का नहीं है। इससे पहले शाहरुख की 'रईस' और सलमान की 'सुल्तान' की रिलीज एक ही तारीख पर किए जाने की घोषणा के बाद दोनों सितारों के टकराव को लेकर कयासों का दौर जारी था।

अगले साल की ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों सितारों की बड़ी टक्कर होने जा रही है और महाराष्ट्र के राजनेता बाबा सिद्दीकी की हाल की इफ्तार पार्टी में भी दोनों ने ऐसे ही संकेत दिए थे। लेकिन सलमान और शाहरुख की आज की ट्वीट का ये मतलब निकाला जा रहा है कि दोनों खान एक दूजे के दोस्त बने रहना चाहते हैं।

सलमान ने ट्विटर रईस का टीजर इंजॉय करने के लिए कहा है। शाहरुख फिलहाल बुल्गारिया में 'दिलवाले' की शूटिंग को लेकर मसरूफ हैं शायद इसीलिए उन्होंने सलमान से बच्चों के लिए बिरयानी भिजवाने के लिए कहा है।


सौजन्य : INDIA TIMES NEWS

कांग्रेस ने पकड़ी मोदी की राह, की 'दिल की बात'

12:25 AM Posted by Unknown , , No comments
बेंगलुरु

किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने से परेशान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' से सीख लेते हुए रेडियो पर किसानों तक पहुंचने की कोशिश की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार मुश्किल की इस घड़ी में उनके साथ है।

राज्य में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं निरंतर जारी हैं और सरकार के लिए बहुत बड़ी चुनौती के तौर पर उभरी हैं। ऐसे में सिद्धारमैया ने 'मन की बात' की तर्ज पर ही 'दिल की बात' कार्यक्रम के माध्यम से किसानों तक सरकार की सीधी बात पहुंचाने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि वह भी किसान के बेटे हैं और उनका दुख-दर्द समझ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं किसान का बेटा हूं। बेटे पर विश्वास कीजिए जो किसान के परिवार से आता है।'

वहीं अपने इस प्रयास को लेकर मुख्यमंत्री विपक्षी भाजपा और जेडी(एस) के निशाने पर भी आ गए हैं जिन्होंने किसानों की कथित उपेक्षा करने और आत्महत्या करने वाले एक भी किसान के घर नहीं जाने को लेकर उनके विरुद्ध मुहिम चला रखी है।

सिद्धारमैया का रेडियो पर वार्ता और किसानों तक पहुंचने का उनका ये प्रयास उन खबरों के बीच हुई है जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों का दौरा करने की योजना बनायी थी, लेकिन सिद्धारमैया ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए राजी कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि आत्महत्या की ये घटनाएं विशेषकर राजनीतिक रुप से अधिक प्रभावशाली मांडा जिले के गन्ना क्षेत्र में अधिक देखने में आई हैं।

सिद्धारमैया ने किसानों से अपना मनोबल नहीं टूटने देने का आह्वान करते हुए कहा, 'आत्महत्याओं से मेरे मन के अंदर गहरी पीडा हुई है। प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कोई भी शब्द नाकाफी है। मैं खुद ही किसान का बेटा होने के नाते आपकी पीड़ा अनुभव कर सकता हूं।'

सौजन्य : INDIA TIMES NEWS

गेंजेबे ने बनाया 1500 मीटर में वर्ल्ड रेकॉर्ड

12:20 AM Posted by Unknown , , No comments
मोनाको

इथियोपिया की लंबी दूरी की धाविका गेंजेबे दिबाबा ने 22 वर्षों का रेकॉर्ड ध्वस्त करते हुए मोनाको डायमंड लीग में 1,500 मीटर स्पर्धा जीत ली। दो बार की वर्ल्ड इनडोर चैंपियन गेंजेबे ने शुक्रवार को तीन मिनट 50.07 सेकंड का समय निकालते हुए वर्ल्ड रेकॉर्ड स्थापित कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गेंजेबे ने अपने ही पुराने रेकॉर्ड में चार सेकंड का सुधार करते हुए यह वर्ल्ड रेकॉर्ड स्थापित किया। इससे पहले यह कीर्तिमान चीन की क्यू यूंशिया ने 1993 में बीजिंग में तीन मिनट 50.46 सेकेंड समय के साथ स्थापित किया था। गेंजेबे के नाम पहले से ही वर्ल्ड इनडोर मीट की 3,000 मीटर और 5,000 मीटर रेस का वर्ल्ड रेकॉर्ड है।

उन्होंने कहा, 'पेसमेकर ने अच्छा काम किया। 1,500 मीटर का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने वाली इथियोपिया की मैं पहली महिला धावक बन गई। यह शानदार है।' गेंजेबे तीन बार की ओलिंपिक चैंपियन भी रह चुकी हैं और इसके अलावा 10,000 मीटर स्पर्धा का खिताब भी उन्हीं के नाम है। नीदरलैंड्स की सिफान हसन तीन मिनट 56.05 सेकंड समय के साथ दूसरे, जबकि अमेरिका की शैनन रोबरी तीन मिनट 56.29 सेकंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

सौजन्य :  INDIA TIMES NEWS

ईरान के इस प्रस्ताव से पाक के बगैर सेंट्रल एशिया तक होगी भारत की पहुंच

नई दिल्ली

ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भारत के सामने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स में 8 अरब डॉलर यानी करीब 508 अरब रुपये निवेश करने का प्रस्ताव रखा है। भारत में ईरान के राजदूत गुलामरेजा अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने भारत के सामने एक सामरिक बंदरगाह के निर्माण में भी शामिल होने का ऑफर दिया है। इससे भारत के लिए मध्य एशिया के दरवाजे खुल जाएंगे।

ईरान के दक्षिण-पूर्व में चबहार बंदरगाह भारत के लिए सामरिक दृष्टि से पाकिस्तान पर नकेल कसने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यही नहीं यह बंदरगाह भारत के लिए अफगानिस्तान के रास्ते भी खोल देगा। चूंकि, पिछले कुछ सालों से भारत ने अफगानिस्तान के साथ करीबी सुरक्षा संबंध और आर्थिक हित विकसित किया है। इसलिए, चबहार बंदरगाह तक भारत की पहुंच काफी मायने रखती है।
ईरान के ऐंबैसडर ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि रूस में हुए ब्रिक्स सम्मेलन से हटकर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग में प्रधानमंत्री रूहानी ने भारत की बड़ी भूमिका के बारे में अपना सुझाव दिया था। अंसारी ने कहा, 'ईरान और भारत के बीच संबंधों को लेकर काफी ज्यादा संभावनाएं हैं, लेकिन अमेरिका जैसे देशों द्वारा लगाए गए कुछ प्रतिबंध आड़े आ जाते हैं।' उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के प्रतिबंध जल्द ही हटा लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, 'निवेश के अवसरों का फायदा उठाने के लिहाज से यह भारत का 'स्वर्णिम काल' होगा, क्योंकि मध्य एशियाई ट्रांसपोर्ट लिंक्स को उन्नत बनाने में दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और अपने-अपने निहित स्वार्थ हैं।' अंसारी ने कहा, 'कनेक्टिविटी मोदी सरकार की प्रमुख पॉलिसी है जो ईरान की सरकार की नीति से मेल खाती है। इसीलिए, हमने कनेक्टिविटी के लिए ही उन्हें 8 बिलियन का प्रोजेक्ट ऑफर किया है।'

हाल में प्रधानमंत्री मोदी जब मध्य एशिया के दौरे पर थे, तब उनकी रूहानी से मुलाकात हुई थी। दोनों की बातचीत क्षेत्र में भारत की भूमिका को बढ़ाए जाने पर ही केंद्रित थी। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि पीएम मोदी ने रूहानी के प्रस्ताव पर कैसी प्रतिक्रिया दी। इस मामले पर विदेश मंत्रालय भी फिलहाल चुप्पी साधा हुआ है। 

सौजन्य : INDIA TIMES NEWS

ईद पर भी पाक को 'चैन' नहीं, फिर तोड़ा सीजफायर

12:06 AM Posted by Unknown , , No comments
जम्मू

पाकिस्तान आर्मी ने एक बार फिर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के नजदीक पाक आर्मी ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है। इसमें पांच लोगों के घायल होने की खबर है। पिछले 12 घंटों में सीजफायर उल्लंघन की ये दूसरी घटना है।

हालांकि पाकिस्तानी सेना ने BSF पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान का कहना है कि BSF ने उसके कब्जे वाले कश्मीर के नेजापीर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी फौज के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल असीम बाजवा ने कहा, 'त्योहारों के हर मौके पर भारत की ओर से फायरिंग की जाती है और फिर हम पर इसका दोष मढ़ा जाता है।'
इससे पहले पाक आर्मी ने शुक्रवार की रात को भी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पुंछ सेक्टर के शाहपुर केरनी इलाके में दोपहर करीब 1.30 बजे फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया।

सौजन्य : INDIA TIMES NEWS