Ad.

Showing posts with label suicide. Show all posts
Showing posts with label suicide. Show all posts

Monday, July 27, 2015

गवाह का दावा, आसाराम के पास 2,000 की फिदायीन फौज

5:33 PM Posted by Unknown , , , No comments
बरेली-आसाराम मामले में नारायण पांडे नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस के सामने गवाही दी है कि वह केस से जुड़े एक अहम गवाह की हत्या में शामिल था। उसने पुलिस को एक और चौंकाने वाला बयान दिया है।

पांडे के मुताबिक, आसाराम के पास उसके 2,000 समर्थकों की एक फिदायीन फौज है, जिनका आसाराम के प्रति इतना समर्पण है कि वे उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। पांडे ने पुलिस को बताया कि आसाराम के खिलाफ जाने वाले किसी भी व्यक्ति को यह फिदायीन फौज मार सकती है और जरूरत पड़ने पर ये लोग खुद भी मरने के लिए तैयार रहते हैं।
पांडे की इस अहम गवाही के बाद पुलिस ने शाहजहांपुर की उस पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी है जिसने आसाराम के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था।
सदर बाजार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जे.पी.तिवारी ने कहा कि पांडे की गवाही के बाद पुलिस को इस मामले से जुड़े और भी लोगों पर हमले की आशंका है। उन्होंने बताया कि पांडे की गवाही के मुताबिक, फिदायीन टुकड़ी के लोग व आसाराम के कई अन्य सहयोगी पीड़ित लड़की और उसके पिता को मारने की योजना बना रहे हैं। मालूम हो कि जिस गवाह की हत्या बीती 10 जुलाई को की गई थी, वह इंस्पेक्टर तिवारी के ही अधिकार में कैद था।

सौजन्य: INDIATIMES NEWS

Friday, July 24, 2015

किसानों की खुदखुशी का कारण प्रेम-प्रसंग और नपुंसकता: कृषि मंत्री

7:08 PM Posted by Unknown , , , , , No comments

नई दिल्ली: मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने अधिकतर किसानों की खुदखुशी का कारण प्रेम-प्रसंग, दहेज और नपुंसकता को कहा है। राधामोहन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि इस साल 1400 से ज्यादा
किसानों ने प्रेम-प्रसंग, दहेज और नपुंसकता के चलते आत्महत्या की है न कि पैसों की तंगी, कर्ज या खराब फसल इसकी वजह है।

राधामोहन ने राज्यसभा में कहा कि NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक देश में इतने किसानों की मौत घरेलू समस्याओं, बीमारी, नशा, दहेज, प्रेम प्रसंग और नपुंसकता की वजह से हुई है। कृषि मंत्री के जवाब में कर्ज से मौत का कहीं भी जिक्र नहीं था।

विपक्ष ने राधा मोहन सिंह के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस प्रवक्ता और नेता राज बब्बर ने कहा है कि मैं नहीं समझता कि बीजेपी को छोड़कर कोई भी पार्टी किसानों के बारे में इतना नीचे गिरकर सोच सकती है। जनता दल यूनाइटेड के नेता के सी त्यागी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि हमारी पार्टी इस टिप्पणी को लेकर कृषि मंत्री के खिलाफ नोटिस देगी।