Ad.

Showing posts with label odd news. Show all posts
Showing posts with label odd news. Show all posts

Friday, June 19, 2015

गर्भवती महिला को लगी अजीबो-गरीब लत

गर्भवती महिलाओं को आपने खट्टा और चटपटा खाने के बारे में तो सुना होगा। लेकिन ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में रहने वाली 26 वर्षीय महिला जेस गेफोर्ड को गर्भावस्था में एक अजीब लत लग गयी है।

दरअसल, जेस जो खाना चाहती है वो सुनने में जरूर अटपटा है लेकिन यह है सच। जेस को साबुन खाने की लत लग गयी है। एक दिन डव साबुन की खुश्बू को सूंघकर उसका मन उसे खाने का हुआ जब जेस ने उसे खाया तो उसे उसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगा। अब यह लत इतनी बढ़ चुकी है कि वह साबुन और लिक्विड सेनीटाइजर खा जाती है। जेस का कहना है कि उसे यह लत क्यों लगी उसे भी नही पता। जेस के पति ने इस बारे में डॉक्टर से भी बात की, डॉक्टर ने कहा कि इससे होने वाले बच्चे को कोई खतरा नही है। इस लत का कारण हार्मोनल परिवर्तन हो सकता है। साभारः दैनिक जागरण

50 सालों से गुफा में ही रहती है यह महिला

चीन में एक महिला पिछले 50 वर्र्षों से एक गुफा में ही रह रही है। महिला का नाम झोऊ गुआन्गसु है इस समय वह 78 वर्ष की है।

महिला बताती है कि शादी के बाद वह अपने पति के साथ गुफा में रहने चली आई, वहीं पर उसने 7 बच्चों को भी जन्म दिया और उसके पति भी उसके साथ रहते थे। लेकिन बाद में बच्चे बड़े होने पर गुफा से बाहर निकल आए और पति भी। लेकिन यह महिला गुफा छोडऩे के लिए तैयार नहीं है। वह इसे एक सुंदर स्थान बताती है। यह गुफा गिझोऊ के पहाड़ पर बनी हुई है। यह महिला शादी के बाद से ही अपने पति के साथ इस गुफा में रह रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने करीब 10 वर्ष पहले इस महिला को एक घर देने की पेशकश भी की, लेकिन महिला ने उसे ठुकरा दिया। महिला के पति का कहना है वह गुफा से इसलिए नहीं निकलना चाहती क्योंकि वह वहां सुरक्षित महसूस करती है। उसके पति 2013 तक साथ रहते थे, लेकिन अब बच्चों के घर में रहते हैं। साभारः दैनिक जागरण

गजब! च्युइंगम हटाओ, लाखों पाओ

ब्रिटेन की महारानी ने च्युइंगम साफ करने वाले की जॉब निकाली है। यहां आने वाले अधिकतर मेहमान च्युइंगम चबाते हैं और पूरा स्वाद लेने के बाद इसे यहां-वहां थूक देते हैं। नतीजतन यहां जगह-जगह च्युइंगम चिपकी हुई मिलेगी। इस समस्या से निपटने के लिए यहां इस कार्य के लिए एक व्यक्ति की आवश्यकता है जो
च्युइंगम साफ कर सके।

इस कार्य के लिए मासिक वेतन 1.50 लाख रूपए के आस-पास दिया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल है कि यह जॉब निकली कहां है। तो जनाब यह जॉब निकाली है ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने। काम करने की जगह एडिनबर्ग का हॉलीरूड हाऊस है। इस जॉब के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना जरूरी है। साथ ही काम का समय बदलता रहेगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कब राजपरिवार के लोग यहां रुकते हैं। यहां के बॉथरूम, किचन का सामान और फर्नीचर साफ करने में भी उसे गर्व का अनुभव होना चाहिए। सबसे आखिरी और महत्वपूर्ण बात ये है कि इस कर्मचारी को ब्रिटेन का नागरिक होना चाहिए। साभारः दैनिक जागरण

Thursday, June 18, 2015

यहां मेहमानों पर थूककर किया जाता है स्वागत

घर आये मेहमान का स्वागत बड़ी गर्मजोशी से किा जाता है। नये-नये पकवान बनाये जाते हैं। जिससे मेहमान को अच्छा महसूस हो। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई आपके घर आये और आप उसका स्वागत थूक
कर करें। जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बता रहे हैं जहां कुछ ऐसी ही प्रथा है। 

केन्या और तंजानिया में रहने वाली मसाई जनजाति में मेहमान का स्वागत कुछ इसी प्रकार से किया जाता हैं यह जनजाति एक दूसरे के हाथ पर थूककर अभिवादन करती हैं। एक दूसरे से हाथ मिलाने से पहले दोनों लोग एक-दूसरे के हाथ पर थूकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन से तरीका हुआ, लेकिन मसाई समुदाय में इसे सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा यहां नवजात बच्चे पर भी थूकने का नियम है। उनका मानना है कि ऐसा करने से बच्चे के पाप दूर हो जाते हैं। साभारः दैनिक जागरण