Ad.

Showing posts with label mother before marriage. Show all posts
Showing posts with label mother before marriage. Show all posts

Thursday, June 18, 2015

यहां शादी से पहले ही मां बनती है लड़कियां

हमारे समाज में लड़कियों का शादी से पहले मां बनना अच्छा नही माना जाता और लोग इसे अच्छी नजर से नही देखते लेकिन पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुडी में टोटोपडा कस्बे में रहने वाली टोटो जनजाति ऐसी हैं जहां लड़कियों के मां बनने के बाद उनकी शादी करवायी जाती है। चौंक ! गये न आप यह चौंकने वाली बात तो
अवश्य है लेकिन है सौ फीसदी सत्य। टोटो जनजाति में लड़कियां पहले मां बनती है और उसके बाद बीवी। लेकिन ये यहां की परंपरा है और लोग इसे बखूबी मानते भी हैं। जितना अलग यहां के लोगों का खान-पान और व्यवहार है उतना ही अंतर यहां की परंपराओं में भी है। 

दरअसल इस जनजाति के रिवाज के मुताबिक लड़का अपनी पसंद की लड़की को भगा ले जाता है, जिसका कोई बुरा भी नहीं मानता। इसके बाद लड़की लड़के के घर में एक साल तक रहती है। इस दौरान अगर लड़की गर्भ धारण कर लेती है तो ही उसे विवाह योग्य समझा जाता है। इसके बाद लड़का-लड़की अपने घरवालों की मर्जी से शादी के बंधन में बंध जाते हैं। जितने अजीब यहां शादी करने के नियम हैं उतना ही मुश्किल यहां शादी तोडऩा भी है। इस समुदाय में शादी तोडऩे के नियम बेहद खर्चीले हैं, जिससे कोई शादी तोडऩे से पहले दो बार सोचे। शादी तोडऩे में शादी करने से भी ज्यादा खर्च आता है, जिससे लोग काफी डरे रहते हैं। अगर कोई लड़का या लड़की शादी तोडऩा चाहते हैं तो विशेष महापूजा का आयोजन करना पड़ता है। जो बहुत खर्चीली होती है।  साभारः दैनिक जागरण