Ad.

Showing posts with label Higher education. Show all posts
Showing posts with label Higher education. Show all posts

Friday, June 12, 2015

हायर एजुकेशन एंड स्किल एजुकेशन गारंटी स्कीम का लाभ उठा सकेगें स्टूडेंट्स



 नई दिल्ली, दिल्ली में अब स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन एंड स्किल एजुकेशन गारंटी स्कीम का लाभ उठा सकेगें . दिल्ली कैबिनेट ने हायर एजुकेशन एंड स्किल एजुकेशन गारंटी स्कीम को मंजूरी दे दी है.
जानकारी अनुसार उपमुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में रहने और दिल्ली में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के सभी वर्ग के स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन एंड स्किल एजुकेशन गारंटी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. अब 10वीं और 12वीं पास करने वाले किसी स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन की जरूरत होगी तो दिल्ली सरकार लोन की गारंटी देगी.  लोन में ट्यूशन फीस, हॉस्टल या अन्य जगह पर रहने का खर्च, किताबें, लैपटॉप, कंप्यूटर या अन्य उपकरण को खरीदने का खर्च और इंश्योरेंस प्रीमियम भी कवर होगा.