Ad.

Showing posts with label Britain. Show all posts
Showing posts with label Britain. Show all posts

Monday, July 20, 2015

महारानी के नाजी सैल्यूट की तस्वीरों को लेकर बकिंघम पैलेस अखबार से नाराज

लंदन: बकिंघम पैलेस ने ब्रिटेन के एक टैब्लॉयड द्वारा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दशकों पुरानी तस्वीरें छापने को लेकर नाराजगी जताई है, जिसमें महारानी अपने बचपन में नाजी शैली में अभिवादन (नाजी सैल्यूट) करती दिख रही हैं।

'द सन' ने 1933 की इस तस्वीर को अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित किया और उसके स्रोत का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने शनिवार रात कहा, यह निराशाजनक है कि आठ दशक पहले बनी फिल्म स्पष्ट रूप से महारानी के व्यक्तिगत पारिवारिक लेखागार से हासिल की गई और उसका इस तरह दुरुपयोग हुआ। तब सात साल की राजकुमारी एलिजाबेथ स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में भावी राजा किंग जॉर्ज पंचम द्वारा लिए गए एक ब्लैक एंड व्हाइट फुटेज में कैमरे के पास खेलती नजर आ रही हैं।

महारानी, उनकी बहन राजकुमारी मार्ग्रेट, उनकी मां महारानी एलिजाबेथ और उनके चाचा प्रिंस ऑफ वेल्स (एडवर्ड अष्ठम) संभवत: हिटलर का मजाक उड़ाने के लिए नाजी शैली में अभिवादन कर रहे हैं।

अखबार के प्रबंध संपादक स्टिग अबेल ने कहा कि वह फुटेज के ‘दुरुपयोग’ के आरोप को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि अखबार ने इसका इस्तेमाल केवल इसलिए किया, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण एवं दिलचस्प मुद्दा है और राष्ट्रीय एवं जन हित से जुड़ा चर्चा का विषय है।

सौजन्य: NDTV NEWS

Saturday, June 6, 2015

ब्रिटेन के मंत्री ने की समलैंगिक शादी करने की घोषणा

11:48 PM Posted by Unknown , , , , , No comments


लंदन: ब्रिटेन के  शिक्षा सम्बंदी के मंत्री ने समलैंगिक शादी करने  घोषणा की है . शिक्षा सम्बंदी मंत्री निक गिब ने कहा कि  नवंबर में मतदान संगठनपॉपुलसके मुख्य कार्यकारी माइकल साइमंड्स से शादी करेंगे। 
गिब ने एक समाचार पत्र  से कहा कि उन्होंने और साइमंड्स ने साथ मेंशानदार जीवनका आनंद उठाया है लेकिन शादी के लिए उन्हें अपनी मां और दूसरे रिश्तेदारों को इसकी जानकारी देने काव्यवहारिककदम उठाना पड़ा। 54 साल के गिब ने कहा कि वह और उनके पार्टनर एकदूसरे ही युगमें मिले थे और उनमें प्रेम हुआ था लेकिन दोनों ही अपने संबंध को छिपाने को लेकर सहज थे। गिब ने कहा कि  ‘‘मुझे लगता है कि मेरी मां शुरू में चौंक गई थी, यह उम्र से जुड़ी चीज है लेकिन फिर बहुत साथ दिया है .

Sunday, December 7, 2014