Ad.

Showing posts with label # kerla. Show all posts
Showing posts with label # kerla. Show all posts

Sunday, June 7, 2015

दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्से में मानसून सक्रिय, कई स्थानों पर जोरदार बारिश


बेंगलुरु। दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्से में मानसून सक्रिय हो गया है इसके चलते राज्य में कई जगह जोरदार बारिश हो रही है। मौसम  विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून तटीय कर्नाटक के साथ ही दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्से में सक्रिय हो गया है। तटीय कर्नाटक में इसने शुक्रवार को ही दस्तक दे दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि मानसून  राज्य के और हिस्सों में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के कई स्थानों में बारिश के आसार जताए हैं। राजधानी बेंगलुरु और राज्य के अन्य  
हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में गरज के साथ जोरदार बौछारों की संभावना है।