Ad.

Friday, June 12, 2015

योग दिवस पर ईसाइयों ने जताई नाराजगी

11:45 AM Posted by Unknown , , , , No comments

नई दिल्ली,  योग दिवस पर अब ईसाइयों ने नाराजगी जताई है .कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) ने 21 जून को योग दिवस मनाने के सरकार के फैसले पर गुरुवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि रविवार का दिन देश में ईसाइयों के लिए ‘पवित्र दिवस’ होता है.CBCI के अध्यक्ष एवं साइरो-मलंकरा मेजर आर्कबिशप कार्डिनल बेसेलिओस क्लीमिस ने  कहा कि चर्च योग के खिलाफ नहीं है जिसे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सहित कुछ मुस्लिम संगठनों ने ‘इस्लाम विरोधी’ करार दिया है. यह उल्लेख करते हुए कि ‘महत्वपूर्ण आयोजन आजकल रविवार के दिनों में मनाए जा रहे हैं’, कार्डिनल ने कहा कि चर्च संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी चिंता उठाएगा.

0 comments:

Post a Comment