Ad.

Sunday, July 19, 2015

अपने 'दिमाग' को तेज बनाने के लिए सीखें 'दो भाषाएं' : मस्तिष्क पर अध्ययन

वाशिंगटन: अगर आप अपना दिमाग तेज करना चाहते हैं, तो दो भाषाएं सीखें क्योंकि एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि दो भाषा सीखने वालों का दिमाग अन्य लोगों की तुलना में तेज होता है।

ऐसा मस्तिष्क के कार्यकारी नियंत्रण क्षेत्र में 'ग्रे मैटर' के अधिक जमाव के कारण होता है। इससे पहले माना जाता था कि दो भाषा सीखने से बच्चों में भाषा के विकास में विलंब होता है, क्योंकि इसके लिए उन्हें दो शब्दावलियों को विकसित करना पड़ता है।

शोध के लिए शोधकर्ताओं ने अमेरिकन साइन लैंग्वेज (एएसएल) व स्पोकन इंग्लिश के द्विभाषियों तथा एक भाषा के जानकारों के ग्रे मैटर के बीच तुलना की।

जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर (जीयूएमसी) में सेंटर ऑफ लर्निंग के निदेशक ग्विनेवेयर इडेन ने कहा, 'एक भाषा बोलने वालों की तुलना में दो भाषाओं का अनुभव तथा उनका सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए संज्ञानात्मक नियंत्रण की जरूरत में वृद्धि के परिणामस्वरूप स्पेनिश-अंग्रेजी भाषा बोलने वालों के दिमाग में कुछ बदलाव आते हैं।'

शोधकर्ताओं ने दो भाषा तथा एक भाषा बोलने वालों के ग्रे मैटर के बीच तुलना की। दो भाषा बोलने वालों के मस्तिष्क के फ्रंटल व पेराइटल क्षेत्रों में ज्यादा ग्रे मैटर पाए गए, जो मस्तिष्क के कार्यकारी नियंत्रण में शामिल होते हैं।



सौजन्य: NDTV NEWS

संसद में विपक्ष के हमलों से बचने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के साथ अमित शाह ने बनाई रणनीति

संसद के मानसून सत्र से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ संसद में विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की। वह आज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिल रहे हैं जो विवादों में घिरे हैं।

वसुंधरा ललित मोदी विवाद में घिरी हैं और शिवराज व्यापमं घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टी नेतत्व के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे ताकि सरकार विपक्ष से निपटने की प्रभावी रणनीति बना सके।
शाह से मुलाकात करने वालों में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरण जेटली और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल थे।

कांग्रेस ने वसुंधरा और शिवराज के इस्तीफे मांगे हैं। पार्टी ने पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी की मदद करने के मामले में सुषमा से भी पद छोड़ने की मांग की है।

मंगलवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। व्यापमं घोटाले और ललित मोदी विवाद पर कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दल भी सरकार को घेरने की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं।






सौजन्य: LIVE HINDUSTAN NEWS

'परफ्यूम के राज़' को लेकर महिलाओं पर हुआ है एक दिलचस्‍प अध्‍ययन

1:08 AM Posted by Unknown , , No comments
न्यूयॉर्क: एक दिलचस्प अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि महिलाएं किसी अन्य महिला के लिए न तो परफ्यूम खरीदती हैं और न ही किसी अन्य महिला से उसे साझा करती हैं।

निष्कर्ष के मुताबिक, अगर कोई महिला किसी परफ्यूम को अपने किसी मित्र को दे रही है या उससे साझा कर रही है, तो निश्चित तौर पर वह परफ्यूम उसे पसंद नहीं।

पत्रिका 'फूड क्वालिटी एंड प्रीफरेंस' में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, कई महिलाएं अपने पसंद के परफ्यूम को एक राज रखना चाहती हैं, क्योंकि वे इसे अपनी व्यक्तिगत पहचान का अभिन्न हिस्सा समझती हैं।

अमेरिका के ब्रीघम यंग यूनिवर्सिटी में इंडस्ट्रियल डिजाइन के प्रोफेसर तथा अध्‍ययन के सह लेखक ब्रायन हॉवेल ने कहा, "महिलाओं की पसंदीदा सुगंध उनकी व्यक्तिगत पहचान का महत्वपूर्ण स्तंभ होता है।"

हॉवेल ने कहा, "वे एक ही परफ्यूम को वर्षों तक इस्तेमाल करती हैं और कुछ महिलाएं अपने परफ्यूम को अपने दोस्तों के बीच राज बनाकर रखती हैं।"

अध्ययन में अमेरिका व नीदरलैंड्स की 146 महिलाओं पर अध्ययन किया गया। हॉवेल ने कहा, "जब महिलाओं को कोई परफ्यूम पसंद आता है, तो वे उसे या तो अपने लिए खरीदती हैं या अपने पुरुष मित्र के लिए, लेकिन किसी महिला मित्र के लिए नहीं।"

हॉवेल के मुताबिक, "जब उन्हें कोई परफ्यूम पसंद नहीं आता, तो वे इसे न तो अपने लिए और न ही अपने पुरुष मित्र के लिए, बल्कि अपनी महिला मित्र के लिए खरीदती हैं।"

सौजन्य :  NDTV NEWS

ईद के दिन भी नहीं माना पाक, सरहद पर फिर की फायरिंग

1:04 AM Posted by Unknown , , No comments
नई दिल्‍ली: ईद के दिन भी पाकिस्तान सीजफाय़र उल्घनन करने से बाज नहीं आ रहा है। पुंछ के शाहपुर में कस्बा और गुत्थियां गांव को निशाना बनाकर पाक ने फायरिंग की। इस फायरिंग में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

पाक की ओर से ये फायरिंग दोपहर पौने दो बजे शुरू हुई जिसका सेना ने करारा जवाब दिया है। खबर है कि पुंछ में रुक-रुक के फायरिंग हो रही है। पाक की ओर से रजौरी के पास नौशेरा में देर रात सीज फायर का उल्‍लंघन किया गया। लेकिन यहां पर फायरिंग छोटे हथियारों से की गई।

लेकिन ताज्जुब वाली बात ये है कि पाक एलओसी पर देर रात से सीजफायर का उल्‍लंघन कर रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वो 16 जुलाई के बाद से गोलाबारी नहीं कर रहा है।

सौजन्य : NDTV NEWS

प्रोजेक्ट के लिए अमेरिकी कंपनी ने दी 9,76,000 डॉलर की रिश्वत, गोवा का मंत्री भी शामिल

वाशिंगटन: अमेरिका की न्यूजर्सी स्थित निर्माण प्रबंधन कंपनी पर भारत में गोवा और गुवाहाटी में जल विकास से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाएं हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को करोड़ों रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है।

लुईस बर्जर द्वारा गोवा की एक परियोजना के लिए 9,76,000 डॉलर की रिश्वत की बात सामने आई है जिसमें एक मंत्री भी शामिल है, हालांकि विधि विभाग ने इसका अधिक ब्यौरा नहीं दिया।

कंपनी ने शुक्रवार को ही भारत, इंडोनेशिया, वियतनाम और कुवैत में सरकारी निर्माण प्रबंधन ठेके लेने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोपों को निपटाने के लिये 1.71 करोड़ डॉलर का जुर्माना चुकाने पर सहमति जताई है।

मामले में कंपनी के दो पूर्व कार्यकारियों -फिलीपीन के रिचर्ड हिर्ष (61) और यूएई के जेम्स मैक्लंग (59) को रिश्वत के आरोपों में दोषी ठहराया गया। मामले में सजा अब 5 नवंबर 2015 को सुनाई जाएगी।

भारत सरकार ने जापान सरकार के सहयोग से गोवा में पांच साल के जलापूर्ति और मल निकासी परियोजना के विस्तार का काम शुरू किया था। लुईस बर्जर गोवा की इस परियोजना के कंसोर्सियम का हिस्सा थी। कंसोर्सियम में दो जापानी और एक भारतीय कंपनी भी शामिल थी।

लुईस बर्जर के भारत में गुड़गांव, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में कार्यालय हैं और यह भारत में 1998 से कार्यरत है। संघीय अधिवक्ता का आरोप है कि 'कंपनी ने कई समूह भागीदारों के साथ गोवा और गुवाहटी में दो जल विकास परियोजनाएं हासिल की। इन दोनों ठेकों को हासिल करने के लिए कंपनी ने रिश्वत दी।

सौजन्य : NDTV NEWS